
घर पर आईटी विभाग की छापामारी (फोटो सोर्स: Patrika)
Katni News:मध्य प्रदेश के कटनी जिले के माधव नगर स्थित आवास और शॉ मिल में आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम कर रही जांच, घर के बाहर हथियारबंद जवान तैनात कटनी। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चमनलाल आनंद के माधव नगर स्थित मकान और फर्म में आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। मंगलवार सुबह आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई। टीम करीब एक घंटे से अधिक समय से जांच में जुटी हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारी फर्म में हुए लेनदेन, आवास में मौजूद नकदी, ज्वेलरी और कारोबार से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान मकान के बाहर हथियारबंद जवानों को तैनात किया गया है। वहीं, घर के सभी सदस्यों को अंदर ही रहने के लिए कहा गया है।
आयकर विभाग की कार्रवाई के संबंध में फिलहाल अधिकारियों ने कोई विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से संबंधित जानकारी साझा की जा सकेगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी में क्या-क्या मिला है और कार्रवाई का आधार क्या है।
Updated on:
27 Oct 2026, 2:58 PM IST
Published on:
27 Oct 2026, 2:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.