28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्नब तूफान का असर: कटनी में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता

Arnab Storm: तीन-चार दिन तक बादल छाए रहने का अनुमान, तेज बारिश हुई तो पककर तैयार धान की फसल को हो सकता है नुकसान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Oct 2026, 3:24 PM IST

katni rain

arnab storm katni weather change, अर्नब चक्रवात का असर, कटनी में बदला मौसम (Source-Patrika)

Arnab Storm Effect: अर्नब तूफान का असर मध्यप्रदेश के कटनी जिले में भी दिखाई देने लगा है। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर करीब 12 बजे शहर में बूंदाबांदी हुई। जिले के कुछ इलाकों में रिमझिम फुहारें भी पड़ीं। मौसम में आए बदलाव से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं आसमान में छाए बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार है और इन दिनों कटाई का दौर चल रहा है। ऐसे में यदि तेज बारिश होती है तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तीन-चार दिन बादलों का अनुमान

मौसम में बदलाव के बाद कटनी में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जबकि आर्द्रता 53 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिक संदीप चंद्रवंशी के अनुसार, जिले में अभी कुछ दिनों तक अर्नब तूफान का असर बने रहने की संभावना है। आगामी तीन से चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम के इस बदले मिजाज से तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।

बारिश हुई तो धान को नुकसान

मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है और किसान कटाई में जुटे हैं। ऐसे समय में तेज बारिश होने से खेतों में खड़ी फसल के साथ कटाई के बाद खेतों या खलिहानों में रखी धान भी प्रभावित हो सकती है। फसल भीगने से गुणवत्ता खराब होने और अनाज के नुकसान की आशंका है। यदि बारिश के कारण खेतों में पानी भरता है, तो कटाई और उपज को सुरक्षित रखने का काम भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में किसानों की नजर अब मौसम के अगले कुछ दिनों के रुख पर टिकी हुई है।