22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / इंदौर बना सड़क हादसों का गढ़ : 3 साल में 138 लोगों की मौत, गंभीर घायलों का आंकड़ा कई गुना बढ़ा

इंदौर बना सड़क हादसों का गढ़ : 3 साल में 138 लोगों की मौत, गंभीर घायलों का आंकड़ा कई गुना बढ़ा

Indore Road Accidents : इंदौर में सड़क हादसों की संख्या लगभग स्थिर रहने के बावजूद मौतों और गंभीर घायलों का आंकड़ा बढ़ा है। 2026 में गंभीर घायल 24 से बढ़कर 67 हुए। वहीं, 16 ब्लैक स्पॉट पर तीन साल में 134 हादसों में 138 लोगों की जान गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 Nov 2026, 3:19 PM IST

Indore Road Accidents

इंदौर में सड़क हादसों में गंभीर घायलों का आंकड़ा बढ़ा (फोटो सोर्स: Patrika)

Indore News :मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सड़क हादसों की संख्या भले ही लगभग स्थिर है, लेकिन दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों और गंभीर घायल होने वालों का आंकड़ा बढ़ा है। पिछले साल की तुलना में गंभीर घायलों की संख्या करीब 2.8 गुना हो गई। वहीं, सड़क हादसों में मौतों की संख्या भी बढ़ी है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सामने आए इन आंकड़ों के बाद शहर के ब्लैक स्पॉट पर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

नगरीय इंदौर में 1 जनवरी से 15 नवंबर 2025 के बीच 3111 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। इनमें 260 लोगों की मौत हुई और 24 गंभीर घायल हुए थे। इसी अवधि में वर्ष 2026 में 3108 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। यानी हादसों की संख्या में सिर्फ तीन की कमी आई, लेकिन मौतों का आंकड़ा 260 से बढ़कर 267 हो गया। सबसे ङ्क्षचताजनक स्थिति गंभीर घायलों की रही। इनकी संख्या 24 से बढ़कर 67 पहुंच गई। सामान्य घायलों की संख्या भी 2449 से बढ़कर 2621 हो गई।

इन स्थानों पर है ब्लैक स्पॉट

सड़क सुरक्षा समिति के पेश की रिपोर्ट के अनुसार शहर के 16 ब्लैक स्पॉट पर वर्ष 2023 से 15 नवंबर 2026 तक 134 दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 138 लोगों की मौत हुई। इन स्थानों में लवकुश चौराहा, देवास नाका, ओमेक्स सिटी बायपास, तीन इमली, रालामंडल बायपास, तेजाजी नगर ब्रिज, कनाडिय़ा ब्रिज और राऊ गोल चौराहा सहित अन्य स्थान शामिल हैं।

कहीं रोड मार्किंग तो कहीं सर्विस रोड सुधारने की जरूरत

ब्लैक स्पॉट की समीक्षा में अलग-अलग स्थानों पर सुधार की जरूरत सामने आई है। लवकुश चौराहे पर सर्विस रोड के निर्माण, रोड मार्किंग और यू-कट लगाने का प्रस्ताव है। कनाड़िया ब्रिज बाईपास पर चेतावनी बोर्ड, रोड मार्किंग, रंबल स्ट्रिप और पर्याह्रश्वत लाइट लगाने की जरूरत बताई गई है। कैलोद करताल फांटा बाईपास पर अवैध कट बंद करने, अतिक्रमण हटाने और संकेतक लगाने के सुझाव दिए गए हैं।

हादसों की संख्या घटाने के लिए जरूरी है…

बैठक में संबंधित एजेंसियों को ब्लैक स्पॉट पर जरूरी सुधार जल्द पूरे करने के निर्देश दिए गए। अब चुनौती इन प्रस्तावों को जमीन पर उतारने की है। आंकड़े बताते हैं कि हादसों की संख्या घटाने के साथ उनकी गंभीरता कम करना भी जरूरी है। इसके लिए सिर्फ चालानी कार्रवाई नहीं, बल्कि सड़क की खामियों को दूर करना भी जरूरी होगा।