21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / इंदौर BJP में नहीं चला मंत्री का वीटो पावर, नई कार्यकारिणी में बाजी मार गए पूर्व विधायक के पुत्र

इंदौर BJP में नहीं चला मंत्री का वीटो पावर, नई कार्यकारिणी में बाजी मार गए पूर्व विधायक के पुत्र

BJP Kisan Morcha appointment: इंदौर में भाजपा किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सियासी खींचतान सामने आई है। मंत्री तुलसीराम सिलावट का नहीं चली, पूर्व विधायक के पुत्र सावन सोनकर ने अपनी पसंद का बनवा लिया महामंत्री।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 21 Nov 2026, 12:37 PM IST

indore bjp kisan morcha appointment tulsi silawat sawan sonkar politics

BJP Kisan Morcha appointment: नई कार्यकारिणी में बाजी मार गए पूर्व विधायक के पुत्र (फोटो सोर्स- Patrika)

Indore BJP News: भाजपा के किसान मोर्चे की इंदौर नगर कार्यकारिणी (BJP Kisan Morcha appointment) का गठन हो गया है। पत्रिका न्यूज टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, उसमें सांवेर से सावन सोनकर के इशारे पर सज्जन सिंह कुशवाह की एंट्री हुई, जबकि कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अपने समर्थक जितेंद्र चौधरी को महामंत्री बनने के लिए विटो लगा रखा था। उन्हें उपाध्यक्ष पद से संतोष करना पड़ा। इधर, पूरी टीम में मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अपने खास को उपकृत करने में सफल रहे।

विधानसभा चुनाव के पहले जोड़ घटाव शुरू

वैसे तो विधानसभा चुनाव को दो साल हैं, लेकिन राजनीतिक जोड़ घटाव अभी से शुरू हो गए हैं। विधायक अपनी सीट बचाने में जुटे हुए हैं तो दावेदार अपनी बिसात जमा रहे हैं। समर्थकों को उपकृत कराके क्षेत्र में पकड़ बनाने में जुट गए हैं। वर्तमान में गठित हो रहे मोर्चा प्रकोष्ठों की टीम में भी ये ही खेल चल रहा है।

सांवेर से हुई चौंकाने वाली नियुक्ति, मंत्री को उपाध्यक्ष पद से करना पड़ा संतोष

नगर भाजपा के किसान मोर्चा की टीम का गठन हो गया, जिसमें सबसे चौंकाने वाली नियुक्ति सांवेर विधानसभा से ताल्लुक रखने वाले सज्जन सिंह कुशवाह की हुई है जिन्हें महामंत्री बनाया गया। पर्दे के पीछे की कहानी ये है कि सांवेर विधानसभा में अपने काम के दम पर एकतरफा पकड़ बनाने वाले कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट की शैली से संगठन के नेता तो ठीक कार्यकर्ता भी खासे खुश हैं। वे काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उपकृत करने में जुटे हुए हैं जिसके चलते किसान मोर्चा महामंत्री के लिए उन्होंने जितेंद्र चौधरी का नाम दिया था।

उन्होंने नगर अध्यक्ष रजनीश वर्मा को साफ कर दिया कि किसी भी कीमत पर उन्हें बनाया जाए, लेकिन कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सावन सोनकर के इशारे पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कुशवाह का नाम रखा था। इधर, चौधरी के नाम पर सिलावट अड़े रहे तो वर्मा भी उन्हें ही बनाना चाहते थे। इस फेर में तीन दिन कार्यकारिणी की घोषणा अटकी रही। इस बीच चावड़ा ने मामले में हस्तक्षेप करने के लिए अपने मंत्री राजीव पटेल को भेजा जिनसे भी बात नहीं बनी, तब चावड़ा ने सिलावट से बात कर दबाव बनाया जिस पर उन्हें मानना पड़ा। उसकी कीमत चौधरी को उपाध्यक्ष बनकर चुकानी पड़ी।

प्रभारी ने भी कुशवाह पर दी सहमति

नगर भाजपा के समीकरण कुछ बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। कुशवाह के महामंत्री बनाए जाने पर जब विवाद खड़ा हुआ तो गेंद नगर भाजपा के प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी के पाले में पहुंची। उन्हें मनाने के लिए कुछ नेताओं ने संपर्क किया जिसके बाद वे मान गए। गौरतलब है कि कुशवाह भी राजपूत समाज से ही आते हैं।

बाबा समर्थक बने महामंत्री

किसान मोर्चा के पदाधिकारियों में पांच नंबर और राऊ वालों की संख्या काफी है। विधायक महेंद्र हार्डिया के कहने पर कोमलचंद पाटीदार को महामंत्री बनाया गया जिससे वे खुश हो गए। नगर अध्यक्ष के प्रबल दावेदारों में से एक शेखर चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। उस पर भी कुछ नेताओं ने विरोध किया लेकिन नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा के कहने पर नियुक्ति की गई।