20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / इंदौर में एक बार फिर धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के रेट, 24,200 रुपये सस्ती हुई चांदी, चेक करें रेट

इंदौर में एक बार फिर धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के रेट, 24,200 रुपये सस्ती हुई चांदी, चेक करें रेट

Gold Price Today: शादी सीजन में सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट आई है, एक हफ्ते में सोना करीब 7% और चांदी 13% सस्ती हुई। इंदौर में सोना 1,26,500 तथा चांदी 1,53,000 रुपये पर आ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 20 Nov 2026, 1:01 PM IST

सोना-चांदी में भारी गिरावट, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

सोना-चांदी में भारी गिरावट, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Gold Rate Today: शादी की सीजन शुरु होते ही सोने के दाम में भरी गिरावट ने उपभोक्ताओं के चेहरों पर रौनक ला दी है। न्यूयॉर्क से इंदौर तक सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ गई है। बीते एक हफ्ते में सोने के दाम जहां 7 फीसदी तक गिर गए हैं वहीं चांदी भी 13 फीसदी सस्ती हो गई है। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आज सोने का भाव एमसीएक्स पर 1,22,600 तथा कैश का भाव 1,26,500 रहा। इसी तरह चांदी के भाव में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

इंदौर सराफा बाजार में चांदी का रेट एमसीएक्स में 1,48,900 तथा कैश में 1,53,000 दर्ज की गई। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इन दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का दौर अभी जारी रहेगा। कई ग्राहक भी इसी इंतजार में हैं कि दाम और कम हो ताकि वह ज्यादा से ज्यादा इंवेस्ट कर सकें। दूसरी ओर शादी-ब्याह वाले घरों के उपभोक्ता भी अब दामों में गिरावट के चलते अपने बजट को फिर से एडजस्ट करते हुए थोड़े भारी गहनों की ओर रुझान दिखा रहे हैं। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का तूफान न्यूयॉर्क तक जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना इस हफ्ते 7 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। मार्च के बाद यह सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट हो सकती है। चांदी की कीमतों में इस दौरान करीब 13 फीसदी की गिरावट आई है।

एमपी के 5 शहरों में सोने के रेट

भोपाल- 1,30,297 रुपए ( 24 कैरेट)

ग्वालियर- 1,31,367 रुपए ( 24 कैरेट)

जबलपुर- 1,30,363 रुपए ( 24 कैरेट)

उज्जैन- 1,30,018 रुपए ( 24 कैरेट)

इंदौर- 1,22,600 रुपए ( 24 कैरेट)

65548 रुपये तक सस्ता हुआ सोना

भारत के सर्राफा बाजारों में सोना 135800 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,26,500 रुपये पर आ गया है। जबकि, चांदी 177२00 रुपये प्रति किलो से 15,300 रुपये पर आ गई है। इस हफ्ते सोना 9300 रुपये और चांदी 24,200 रुपये टूटी है। मुंबई स्थित एमसीएक्स पर कल रात सोना 1.75 प्रतिशत 127548 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ जबकि, चांदी 1.95 प्रतिशत टूटकर 157600 रुपये पर बंद हुई। इस साल की बात करें तो एमसीएक्स पर 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 65548 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का भाव ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 262448 रुपये गिर चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना 1 फीसदी तक गिर गया।

क्यों फीकी पड़ रही चमक

-अमरीका में महंगाई की चिंता के बीच फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका बढ़ गई है।

-डॉलर इंडेक्स में तेजी से सोने पर दबाव बढ़ा है। डॉलर मजबूत होने से दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है।

-अमरीकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। निवेशकों के लिए सोने की बजाय बॉन्ड आकर्षक हो रहे हैं।

-टेक्नोलॉजी और एआइ कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण निवेशक दूसरे एसेट में भी बिकवाली कर रहे हैं। इसका असर सोने पर भी पड़ा है।

-भारत में सोने की कीमतें रुपये की चाल पर भी निर्भर करती हैं। हाल के दिनों में रुपये में आई मजबूती से भी सोने के भाव तेजी से नीचे आए हैं।