19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / इंदौर में हर तीसरा बच्चा उम्र के हिसाब से बौना, अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट ने बढ़ाई पैरेंट्स की चिंता

इंदौर में हर तीसरा बच्चा उम्र के हिसाब से बौना, अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट ने बढ़ाई पैरेंट्स की चिंता

Children's Health: पांच साल तक के हर तीन में से एक बच्चा ठिगनेपन (स्टंटिंग) से प्रभावित है। पोषण ट्रैकर के अक्टूबर 2026 आंकड़ों में 45,406 बच्चे (33.24 प्रतिशत) उम्र के अनुपात में कम लंबाई वाले दर्ज हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 19 Nov 2026, 5:00 PM IST

बच्चों में बौनापन, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

बच्चों में बौनापन, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Indore news: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पांच साल तक की उम्र के हर तीन में से एक बच्चा अपनी उम्र के अनुपात में कम लंबाई का है। पोषण ट्रैकर के अक्टूबर 2026 के आंकड़ों में जिले के 45,406 बच्चे ठिगनेपन (स्टंटिंग) से प्रभावित दर्ज किए गए हैं। यह कुल मापे गए बच्चों का 33.24 प्रतिशत है। चिंता की बात यह है कि पिछले महीने के मुकाबले ठिगनेपन की दर में 0.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पोषण ट्रैकर एप के आंकड़ों के अनुसार जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के कुल 1 लाख 36 हजार 910 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से 1 लाख 36 हजार 587 बच्चों की लंबाई और वजन का मापन किया जा चुका है। केवल 323 बच्चों का मापन बाकी है। लगभग सभी बच्चों की लंबाई और वजन की जानकारी उपलब्ध होने के बावजूद बड़ी संख्या में बच्चों का शारीरिक विकास नहीं होना चिंता बढ़ा रहा है।

ठिगनेपन में बढ़ोतरी, दो श्रेणियों में सुधार

पिछले महीने के मुकाबले पोषण के तीन प्रमुख संकेतकों में अलग-अलग तस्वीर सामने आई है। ठिगनेपन की दर 0.42 प्रतिशत से बढ़कर 33.24 प्रतिशत हो गई है। दुबलेपन की दर में 0.27 प्रतिशत और कम वजन वाले बच्चों की दर में 0.28 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यानी दो श्रेणियों में सुधार है, लेकिन ठिगनेपन का बढऩा चिंता का विषय है।

बच्चों का पोषण सुधारना चुनौती

सवाल यह है कि ठिगनेपन से प्रभावित 45 हजार से अधिक बच्चों की स्थिति सुधारने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। नियमित पोषण आहार, स्वास्थ्य जांच और बच्चों की वृद्धि की निगरानी के जरिए इन आंकड़ों में सुधार लाना महिला एवं बाल विकास विभाग के सामने बड़ी चुनौती है।

5 हजार बच्चों में दुबलापन

जिले में 23,702 बच्चे कम वजन की श्रेणी में हैं। इनकी हिस्सेदारी 17.35 प्रतिशत है। वहीं 5,422 बच्चे दुबलेपन से प्रभावित हैं। यह कुल मापे गए बच्चों का 3.97 प्रतिशत है। इस तरह ठिगनेपन के साथ कम वजन और दुबलापन भी बच्चों के पोषण की चुनौती को सामने ला रहे हैं।

बच्चों में कैसे दूर होगा ठिगनापन

बच्चों में ठिगनापन दूर करने के लिए सही पोषण, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और समय पर डॉक्टरी जांच सबसे जरूरी है। यदि ठिगनापन किसी हार्मोनल समस्या, कुपोषण या पुरानी बीमारी के कारण है, तो बाल रोग विशेषज्ञ से जांच कराकर ही उचित इलाज संभव है।