Indore news: भाजपा में संगठनात्मक ढांचे में कसावट का दौर शुरू हो गया है। अब उन पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की खैर नहीं जो विधायकों व अन्य नेताओं के रहमोकरम पर बनकर आए और काम नहीं कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ने साफ कर दिया कि पहले उन्हें समझाओ और नहीं मानें तो छुट्टी कर काम करने वालों को मौका दिया जाए। बताते हैं कि इंदौर में भी ऐसे कई जिम्मेदार हैं जिनकी रवानगी हो सकती है। समय-समय पर भाजपा अपने संगठन को चुस्त और दुरुस्त करने के लिए कड़े फैसले करती है। ऐसा ही कुछ अब जिला और मंडल स्तर पर होने वाला है। ये बात भोपाल में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी विह्रश्वलव देव, अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने ली प्रदेश पदाधिकारी, संभागीय प्रभारी, जिला प्रभारी और अध्यक्षों की बैठक में स्पष्ट हो गई।