20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / इंदौर BJP में बड़ा सियासी झटका, कोर कमेटी मंत्री कैलाश के विरोधी गुट के 5 नेताओं की छुट्टी

इंदौर BJP में बड़ा सियासी झटका, कोर कमेटी मंत्री कैलाश के विरोधी गुट के 5 नेताओं की छुट्टी

MP BJP Core Committee: मध्य प्रदेश भाजपा ने जिला स्तर की कोर कमेटियों का आकार छोटा कर दिया है। इस फैसले का सबसे बड़ा असर इंदौर में दिखा, जहां पांच नेताओं की छुट्टी हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 20 Nov 2026, 1:14 PM IST

mp bjp core committee indore leaders removed kailash vijayvargiya

MP BJP Core Committee: कोर कमेटी मंत्री कैलाश के विरोधी गुट के 5 नेताओं की छुट्टी (फोटो सोर्स- Patrika)

Kailash Vijayvargiya: भाजपा में कोर कमेटी सबसे अहम माना जाता है जिसमें कई अहम फैसले होते हैं। यहां तक कि नगर निगम चुनाव में पार्षदों के टिकट का फैसला भी उसमें ही होता है। मध्य प्रदेश में पार्टी ने कोर कमेटी (MP BJP Core Committee) के आकार को छोटा कर दिया है जिसमें प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, जिला प्रभारी और हारे हुए प्रत्याशियों को हटाने का फैसला किया। इसका सबसे बड़ा असर इंदौर पर हुआ जिसमें पांच नेताओं की छुट्टी हो गई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नियुक्ति के बाद जिला स्तर पर बनने वाली कोर कमेटी के सदस्यों का पैमाना तय किया था। इसमें पहली बार प्रदेश के मोर्चा व प्रकोष्ठों के संयोजकों के साथ अन्य जिले के प्रभारियों को सदस्य बनाया गया। उनकी उपस्थिति वाली कमेटी एक साल अस्तित्व में रही, लेकिन दो दिन पहले हुई प्रदेश भाजपा की बैठक में कुछ जिम्मेदारों की छंटनी करने का फैसला लिया गया।

इन नेताओं को दिखाया गया बाहर का रास्ता, विजयवर्गीय के विरोधी भी शामिल

इसमें प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक व अन्य जिले के प्रभारियों को फिर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस फैसले के बाद से इंदौर नगर की कोर कमेटी से पांच नेता बाहर हो गए, देखा जाए तो इससे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विरोधी गुट को करारा झटका लगा है। हटने वालों में ग्वालियर के प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, बैतूल के प्रभारी सुदर्शन गुप्ता, खेल प्रकोष्ठ के संयोजक मानसिंह यादव, व्यापारी प्रकोष्ठ के धीरज खंडेलवाल और शिक्षक प्रकोष्ठ के महेश पालीवाल है। इन सारे नेताओं की विजयवर्गीय से पटरी नहीं बैठती है और प्रदेश भाजपा के महामंत्री गौरव रणदिवे के मददगार और साथ देने वालों में से है। विधानसभा में हारे हुए प्रत्याशी को भी कमेटी से बाहर करने का फैसला किया गया है, लेकिन इंदौर में ऐसा कोई प्रत्याशी नहीं है, क्योंकि पार्टी ने सभी नौ सीट जीती थी।

पहले ही हो चुके बाहर

नगर भाजपा की कोर कमेटी में पहले अजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज कैरो और राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सर्वेश तिवारी भी थे, लेकिन दोनों को नई टीम में जगह नहीं मिली जिसकी वजह से वे कमेटी से बाहर हो गए। राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार राष्ट्रीय मंत्री बनी है, लेकिन वे जिला इकाई में रहती है तो वहां की कमेटी सदस्य है।

जयपाल की नहीं हुई थी एंट्री

नगर भाजपा की कोर कमेटी में सदस्य बनने के लिए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने काफी मशक्कत की थी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में निवास होने की वजह से उन्हें नहीं लिया गया। वैसे वे वे मूल निवासी देवास के हैं जिसकी वजह से वहीं की एक कमेटी में उन्हें लिया गया था। तब से वे नाराज थे। इन दिनों वे प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर काफी नजदीक हैं। इस फेर में कुछ नेता ये भी आशंका लगा रहे है कि सारा खेल उन्होंने ही किया है। जब चावड़ा संभागीय संगठन मंत्री थे तब से उनके संबंध राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश से भी अच्छे हैं।

ये है इंदौर की कोर कमेटी

सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया व मधु वर्मा, प्रदेश पदाधिकारी महामंत्री गौरव रणदिवे व उपाध्यक्ष निशांत खरे, संभागीय प्रभारी रणवीर सिंह रावत, जिला प्रभारी राजेश सोलंकी, नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा व कैलाश पिपले कोर कमिटी में शामिल।