20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / शादी में सूट-बूट पहने लोगों से सावधान ! गहनों से भरा बैग बचाना है तो जरूर मानें इंदौर पुलिस की ये 5 हिदायतें

शादी में सूट-बूट पहने लोगों से सावधान ! गहनों से भरा बैग बचाना है तो जरूर मानें इंदौर पुलिस की ये 5 हिदायतें

Interstate thieves gang: शादी सीजन में अंतरराज्यीय चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। लोगों की सजकता कैमरे और गार्ड के बावजूद सुरक्षा कमजोर पड़ रही है, पुलिस ने लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 20 Nov 2026, 4:04 PM IST

शादी में अंतरराज्यीय चोर गिरोह सक्रिय, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

शादी में अंतरराज्यीय चोर गिरोह सक्रिय, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Indore news: त्योहारों की रौनक के बीच अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इसी के साथ शहर में अंतरराज्यीय चोर गिरोहों की सक्रियता ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ये गिरोह शादी, सगाई और रिसेप्शन जैसे आयोजनों को निशाना बनाते हैं। खास बात यह है कि गिरोह के सदस्य महंगे कपड़े पहनकर मेहमानों की तरह मैरिज गार्डन में दाखिल होते हैं।

किसी को शक न हो इसलिए महिलाओं और छोटे बच्चों को भी साथ रखते हैं। मौका मिलते ही स्टेज, कुर्सियों या परिवार के सदस्यों के पास रखे नकदी और गहनों से भरे बैग लेकर गायब हो जाते हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हर साल ऐसी वारदातें सामने आने के बावजूद कई मैरिज गार्डनों में सीसीटीवी कैमरे बंद रहते हैं। प्रवेश और निकास द्वार पर पर्याप्त सुरक्षा गार्ड भी नहीं होते। ऐसे में आयोजन स्थल पर आने वाले हर व्यक्ति की निगरानी करना मुश्किल हो जाता है।

ऐसे काम करता है गिरोह का नेटवर्क

गिरोह के सदस्य पहले आयोजन स्थल की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। इसके बाद महंगे और चमक-दमक वाले कपड़े पहनकर बराती या मेहमान बनकर अंदर पहुंचते हैं। स्टेज पर फोटो खिंचवाने, खाना खाने या मेहमानों की भीड़ का फायदा उठाकर परिवार के सदस्यों का ध्यान भटकाते हैं। जैसे ही शगुन के लिफाफों, नकदी या जेवरों से भरे बैग पर नजर हटती है, कुछ ही सेकंड में उसे लेकर निकल जाते हैं। बच्चों को भीड़ में आसानी से घुलने-मिलने और चोरी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

यहां पर हुई चोरी की वारदातें

बाणगंगा (मार्च 2026): मिलन सुंदरम गार्डन में रिसेप्शन के दौरान स्टेज से 4.80 लाख रुपए से भरा बैग चोरी हुआ।
भंवरकुआं (अप्रैल 2026): मल्हार गार्डन में शादी समारोह के दौरान चोरी की वारदात हुई। पुलिस ने मामले का खुलासा किया।
कनाडिय़ा (दिसंबर 2026): शादी समारोह में शामिल होने आए परिवार का पर्स चोरी होने की घटना सामने आई।
आजाद नगर (जनवरी 2026): शादी समारोह में गए परिवार के सूने मकान को निशाना बनाया। करीब 8.5 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी करने वाले आरोपी पकड़े गए।

सुरक्षा के लिए पुलिस की हिदायतें

-प्रवेश, निकास, पार्किंग और स्टेज के आसपास हाई-डेफिनिशन कैमरे लगें और 24 घंटे चालू रहें।
-मुख्य द्वार और पार्किंग में प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड तैनात हों।
-कैटरिंग, टेंट और सजावट के अस्थायी कर्मचारियों का पहचान पत्र और पुलिस वेरिफिकेशन रिकॉर्ड रखा जाए।
-शगुन के लिफाफों, नकदी और गहनों के बैग की जिम्मेदारी परिवार के एक भरोसेमंद सदस्य को दी जाए।
-फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर प्रवेश द्वार और भीड़ के फुटेज भी रिकॉर्ड करें।