20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Neemuch / नीमच में घूस लेते पकड़ा गया पटवारी, दो प्लॉटों पर अतिक्रमण दर्ज करने मांगे थे 16 हजार रुपये

नीमच में घूस लेते पकड़ा गया पटवारी, दो प्लॉटों पर अतिक्रमण दर्ज करने मांगे थे 16 हजार रुपये

Patwari Bribery Case: उज्जैन लोकायुक्त टीम की कार्रवाई, 10 हजार रुपये में तय हुआ था सौदा, 3 हजार रुपये पहली किस्त में ले चुका था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 Nov 2026, 3:20 PM IST

neemuch patwari bribe

patwari caught taking bribe lokayukta raid, रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी जितेश मराठा (Source-Patrika)

Neemuch Patwari Bribery Case: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारियों-कर्मचारियों पर लोकायुक्त की कार्रवाई का सिलसिला जारी है, ताजा मामला नीमच जिले की मनासा तहसील के खानखेड़ी गांव का है। यहां एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा है। पटवारी ने दो प्लॉटों पर अतिक्रमण दर्ज करने के एवज में फरियादी से 16 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में 10 हजार रुपये रिश्वत देना तय हुआ था।

पटवारी ने मांगी 16 हजार रुपये रिश्वत

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, ग्राम खानखेड़ी निवासी तेजूदास बैरागी पिता ओमप्रकाशदास बैरागी ने 12 नवंबर को लोकायुक्त उज्जैन के कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में फरियादी तेजूराम बैरागी ने बताया था कि उसके दो प्लॉट हैं और दोनों ही प्लॉटों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इन दोनों प्लॉटों पर हुए अतिक्रमण को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने के लिए जब वो पटवारी जितेश मराठा से मिले तो पटवारी ने उनसे प्रत्येक प्लॉट के लिए 8 हजार रुपये रिश्वत कुल मिलाकर 16 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बातचीत के दौरान सौदा 10 हजार रुपये रिश्वत देना तय हुआ।

बाइक के बैग में रखे थे रिश्वत के रुपये

अपनी शिकायत में फरियादी तेजूराम बैरागी ने ये भी बताया कि वो रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 3 हजार रुपये पटवारी जितेश मराठा को पहले ही दे चुका है। लोकायुक्त की टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार 20 नवंबर को रिश्वतखोर पटवारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। लोकायुक्त टीम ने फरियादी तेजूराम बैरागी को रिश्वत की दूसरी किस्त के तौर पर 2 हजार रुपये देने के लिए पटवारी के पास भेजा। पटवारी ने फरियादी से रिश्वत की रकम लेकर अपनी बाइक के बैग में रखी ही थी कि तभी सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया। ट्रैप कार्रवाई में डीएसपी दिनेशचंद पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल धनगर, आरक्षक शिवकुमार शर्मा और आरक्षक मोहम्मद इसरार शामिल रहे।