14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीमच मंडी भाव: 38 हजार से ज्यादा बोरियों की आवक, पोस्ता 1.67 लाख और लहसुन 22 हजार रुपए क्विंटल बिका

Neemuch Mandi Bhav : नीमच कृषि मंडी में आज 38,268 बोरियों की आईं। पोस्ता 1,67,900 रुपए और लहसुन 22,000 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। जानिए गेहूं, मक्का, सोयाबीन, प्याज, धनिया समेत सभी प्रमुख कृषि जिंसों के ताजा भाव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Nov 2026, 8:49 PM IST

Neemuch Mandi Bhav

नीमच कृषि मंडी (फोटो सोर्स: Patrika File)

कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच में स्थित स्थानीय कृषि उपज मंडी में शनिवार को विभिन्न कृषि जिंसों की कुल 38,268 बोरियों (अनुमानित 24,458 क्विंटल) की आवक दर्ज की गई है। आज कृषि मंडी में मक्का की बंपर आवक दर्ज की गई है, जहां कुल 15,834 बोरियां नीलामी के लिए पहुंचीं। वहीं प्याज की 5,125, लहसुन की 4,250, मूंगफली की 3,648, सोयाबीन की 3,412 और गेहूं की 2,798 बोरियों की आवक दर्ज की गई है।

​इनमें से प्रमुख जिंसों के भाव की बात करें तो पोस्ता दाना अधिकतम 1,67,900 रुपये और औषधीय उपज अश्वगंधा 28,900 रुपए प्रति क्विंटल के उच्चतम स्तर पर बिक्री हुई है।

अनाज और दलहन के भाव

इनमें मुख्य रूप से गेहूं 2700 रुपए से 3517 रुपए प्रति क्विंटल के भाव के बिका, जबकि मक्का 2450 रुपए से 2905 रुपए तक बिका। वहीं, जौ 2400 रुपए से 3087 के बीच बेचा गया। साथ ही, उड़द 4000 से 9299 रुपए क्विंटल, चना 6500 रुपए से 7551 रुपए क्विंटल, मसूर 4999 रुपए से 7100 रुपए क्विंटल और चना डालर 5700 रुपए से 9151 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिका है।

​तिलहन के भाव

इसके अलावा तिलहन में सोयाबीन 4000 रुपए से 7260 रुपए क्विंटल, रायड़ा (सरसों) 7500 रुपए से 8911 रुपए क्विंटल, मूंगफली 4550 रुपए से 7726 रुपए क्विंटल, अलसी 10300 रिपए से 10880 रुपए क्विंटल और तिल्ली 10600 रुपए से 16000 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिका है।

​मसाला एवं अन्य उपज के भाव

वहीं, पोस्ता 100000 रुपए से 167900 रुपए क्विंटल, मैथी 5900 रुपए से 7900 रुपए क्विंटल, धनिया 11000 रुपए से 16411 रुपए क्विंटल, अजवाइन 8000 रुपए से 23511 रुपए क्विंटल, लहसुन 7000 रुपए से 22000 रुपए क्विंटल और प्याज 525 से 4400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिकी।

​औषधीय उपज का भाव

इसबगोल 5550 रुपए से 17700 रुपए क्विंटल, कलौंजी 11600 रुपए से 26350 रुपए क्विंटल, अश्वगंधा 12000 रुपए से 28900 रुपए क्विंटल, तुलसी बीज 16600 रुपए से 21501 रुपए क्विंटल, चिया बीज 7800 रुपए से 18700 रुपए क्विंटल और किनोवा 6000 रुपए से 11899 रुपए प्रति क्विंटल बिका है।