19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sidhi / ‘पैसे दो तो कलेक्टर का आदेश भी बदलवा देगें…’ सीधी में तहसील का बाबू रिश्वत लेते पकड़ाया

‘पैसे दो तो कलेक्टर का आदेश भी बदलवा देगें…’ सीधी में तहसील का बाबू रिश्वत लेते पकड़ाया

Lokayukta Action: रीवा लोकायुक्त की कार्रवाई, किसान से बाबू ने मांगी थी 15 हजार रुपये रिश्वत, 10 हजार रुपये लेते रंगेहाथों पकड़ाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 Nov 2026, 5:02 PM IST

sidhi lokayukta action

tehsil clerk caught taking bribe lokayukta, लोकायुक्त टीम के शिकंजे में आरोपी बाबू भूपेन्द्र सिंह चौहान (Source-Patrika)

Sidhi Lokayukta Action: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर लोकायुक्त की कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार 19 नवंबर को सीधी जिले में रीवा लोकायुक्त की टीम ने तहसील के बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। बाबू ने एक किसान से उसकी पैतृक जमीन को कलेक्टर के आदेश से शासकीय भूमि घोषित करने के क्रियावानन को रुकवाने के एवज में 15000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत किसान के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय रीवा में की गई थी।

कलेक्टर का आदेश बदलवाने मांगे 15 हजार रुपये

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता हीरालाल कोल (57), निवासी ग्राम देवरछ, जिला सीधी ने 18 नवंबर 2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में आकर शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में फरियादी हीरालाल कोल ने बताया कि उप तहसील हनुमानगढ़ में मैप तहसीलदार वृत्त कार्यालय में पदस्थ बाबू भूपेंद्र सिंह चौहान (58) उनकी पैतृक जमीन को शासकीय भूमि घोषित करने के कलेक्टर के आदेश के क्रियान्वयन को रुकवाने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग कर रहा है। वो रिश्वत नहीं देना चाहते हैं लेकिन बगैर रिश्वत के बाबू उनका काम नहीं कर रहा है। इसी बीच आरोपी बाबू के द्वारा 10 हजार रुपये देने की मांग की गई।

10 हजार रुपये लेते ही पकड़ाया बाबू

लोकायुक्त की टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर गुरुवार 19 नवंबर को फरियादी हीरालाल कोल को रिश्वत के 10 हजार रुपये देने के लिए भेजा। रिश्वतखोर बाबू भूपेन्द्र सिंह चौहान ने जैसे ही फरियादी से उप तहसील हनुमानगढ़ में रिश्वत के रुपये लिए तो सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों धरदबोचा। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कार्रवाई को निरीक्षक एस राम मरावी और निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में लोकायुक्त रीवा की टीम ने अंजाम दिया।