कटनी

यहां बारिश में कटनी, सुहार नदी ने रोक दिया कई गांव का रास्ता…

बहोरीबंद क्षेत्र के खिरहनी से पिपरिया, स्लीमनाबाद से बिलहरी और बचैया मार्ग हुआ बंद
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2018, 9:43 PM IST
Rain way stopped
Rain way stopped

कटनी. बहोरीबंद क्षेत्र में लगातार जारी बारिश से नदी नाले उफान पर हैं और कई गांवों का संपर्क टूटा हुआ है। कटनी नदी और सुहार नदी में पानी बढऩे से मार्ग बाधित हैं। तहसील क्षेत्र के बहोरीबंद से गुबरा मझौली मार्ग भी रुपनाथ के पास नाले का पानी बढ़ जाने से बंद है। वहीं बचैया मार्ग में रपटा में पानी अधिक होने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। ककरेहटा के पास सुहार नदी में कूडऩ जलाशय का पानी ओवर फ्लो होकर आता है और लगातार बारिश से कई दिनों से रपटा के ऊपर से पानी चल रहा है। पानी गाड़ा गांव के स्कूल तक पहुंच चुका है। बाकल से पटोरी तिराहा इमलिया होते हुए कुम्हारी दमोह पटेरा मार्ग भी जंगल में जल्हरी नाला आने के कारण बंद है। वाहन रैपुरा होते हुए जा रहे हैं।
कटनी नदी से रास्ते हुए बंद
बारिश के चलते कटनी नदी में ऊपरी गांवों का पानी लगातार आने से ग्राम पंचायत खिरहनी में बना रपटा जलमग्न हो गया है। रपटा में पांच से छह फिट पानी होने से कौडिय़ा से पिपरिया मार्ग बंद गया और एक दर्जन के लगभग गांवों का आवागमन प्रभावित है। वहीं स्लीमनाबाद.बिलहरी मार्ग के हाल भी ऐसे ही हैं। यहां लोग कटनी होते हुए बिलहरी निकलते रहे। तहसील की ग्राम पंचायत खिरहनी में बने पुल पर पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है। संकेतक, बेरिकेट्स लगाए गए हैँ, जिससे लोग नदी पार न करें।
वार्ड क्रमांक 11 में घरोंं में कैद लोग
ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद के वार्ड क्रमांक 11 में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से लोग घरों में कैद हो गए। पूरी बस्ती में पानी भरा है और घुटने तक भरे पानी के बीच से ही लोग निकलने को मजबूर हैं। बारिश भर वार्ड में ऐसी ही स्थिति बन रही है लेकिन पंचायत द्वारा पानी निकासी के कोई इंतजाम नहीं कराए गए हैं।
इनका कहना है...
बाढ़ वाले क्षेत्र में गया था। गांव वालों को सूचित कर दिया है कि गांव से बाहर न जाएं। होम गार्ड और कलेक्टर को सूचना दे दी गई और हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
धीरेन्द्र सिंह, एसडीएम बहोरीबंद

Published on: