खंडवा

इस दिन खाते में आने वाले हैं लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त के 1500

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को मिल रहा है मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार की लाड़ली बहना योजना का लाभ, सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक में करेंगे ट्रांसफर, जानें कहां होगा राज्य स्तरीय लाइव कार्यक्रम

2 min read
Feb 13, 2026
लाडली बहना योजना । (फाइल फोटो: पत्रिका)

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त का इंतजार बस खत्म होने वाला है। एक दिन और… फिर प्रदेश की 1.26 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में सीएम मोहन यादव 1500 रुपए की राशि ट्रांसफऱ करेंगे। ये राशि राज्य स्तरीय लाड़ली बहना कार्यक्रम के आयोजन से सीएम सिंगल क्लिक पर डायरेक्ट ट्रांसफर करेंगे। हालांकि योजना की 33वीं किस्त का इंतजार कर रहीं कुछ लाडली बहनों को निराश भी होना पड़ेगा, क्योंकि वे साठ साल की उम्र पार कर चुकी हैं, जिनके नाम स्वत: योजना से बाहर हो गए हैं। बता दें कि लाड़ली बहना योजना की किस्त के साथ ही सीएम करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी प्रदेशवासियों को देंगे।

ये भी पढ़ें

सावधान! भारत में 21 करोड़ लोग निशाने पर, टॉप 10 डायबिटीज स्टेट में MP की एंट्री!

खंडवा के पंधाना से आएगी 33वीं किस्त

जानकारी के मुताबिक सीएम डॉ. मोहन यादव 14 फरवरी शनिवार को खंडवा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक में लाड़ली बहना योजना की पात्र करोड़ों महिलाओं के खाते में 33वीं किस्त के 1500 रुपए जारी करेंगे।

इस बार इनके नहीं आएंगे 1500 रुपए

हालांकि 14 फरवरी को उन लाड़ली बहनों के खाते में पैसे नहीं आएंगे, जिनके नाम से पूरे दस्तावेज नहीं हैं। उनके बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या समग्र आईडी डिलीट हो गई या फिर उनकी आयु 60 से पार हो चुकी है।

किसे मिलेगा लाभ?

33वीं किस्त का लाभ उन सभी महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है और पात्रता की शर्तें पूरी करती हैं। हालांकि जिन महिलाओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें भुगतान में समस्या आ सकती है। ई-केवाईसी के लिए समग्र पोर्टल पर जाकर आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना होगा, तभी उन्हें लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त का लाभ मिलेगा।

क्या है लाडली बहनों के लिए पात्रता?

  • मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हों
  • विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी
  • आवेदन के कैलेंडर वर्ष में, 01 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो।
  • महिला का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है, संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा
  • महिला के स्वयं के बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए
  • समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई होना चाहिए

कैसे चेक करें खाता?

लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की भुगतान स्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। पोर्टल पर जाकर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' विकल्प चुनें। फिर रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी डालें। ओटीपी भरने के बाद नवीनतम स्टेटस दिखाई देगा।

लाड़ली बहना योजना के लिए जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स

-समग्र पोर्टल द्वारा जारी परिवार आईडी अथवा सदस्य आईडी
-UIDAI द्वारा जारी फोटो आईडी

-समग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर

लाडली बहना योजना के लिए अपात्र हैं ये महिलाएं

  • जिनके स्वयं/परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो।
  • जिनके स्वयं/परिवार का कोई भी सदस्‍य आयकरदाता हो।
  • जिनके स्वयं/परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मण्‍डल/ स्‍थानीय निकाय में नियमित/स्‍थाईकर्मी/संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो।

जानें कब शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन?


महिलाओं के बीच यह सवाल बना हुआ है कि लाड़ली बहना योजना के नए रजिस्ट्रेशन (Ladli Behna Yojana) कब शुरू होंगे। यहां बता दें कि 2023 से नए फॉर्म भरने की प्रक्रिया बंद है और इस बार भी कोई अपडेट नहीं है। अधिकारियों के अनुसार नए रजिस्ट्रेशन की योजना फिलहाल शुरू नहीं होगी।

ये भी पढ़ें

बजट सत्र से पहले 3 मंत्रियों को बर्खास्त करें, पीसीसी चीफ ने CM को लिखा पत्र

Updated on:
13 Feb 2026 12:27 pm
Published on:
13 Feb 2026 09:26 am
Also Read
View All

अगली खबर