
Chhattisgarh Road Accident: कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर बाद बाइक से घर लौट रहे थे। दो दुर्घटना में पांच लोगों की मौत से सडक़ सुरक्षा की कलई बार फिर खुल गई है। पहली घटना कुसमुंडा से गांव खोडरी की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई। तेजरफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में फूल सिंह (58) और नरसिंह (28) की मौत हो गई। जबकि घायल यशवंत सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि ग्रामीण एक बाइक से गेवरा बस्ती की ओर गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। रास्ते में रास्ते में खोडरी मोड़ गेवरा बस्ती चांदनी चौक के पास विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोर था कि स्कार्पियो के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके परखच्चे उड़ गए। स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीनों ग्रामीण सडक़ पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोंटें आई। सिर में गंभीर चोट आने से फूलसिंह और नरसिंह की मौके पर मौत हो गई। घायल यशवंत को कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई। पिता पुत्र सरइसिंगार के निवासी बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना का कारण स्कार्पियो की तेज रफ्तार बताई जा रही है। गति होने से चालक खुद को गेवरा के चांदनी चौक खोडरी मोड़ पर संभाल नहीं सका और विपरित दिशा से आ रही पल्सर बाइक को ठोकर मार दिया। गति तेज में अचानक ब्रेक लगाने से स्कार्पियो सड़क पर अनियंत्रित होकर दूसरे साइड में चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना स्थानी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की है। घटना में पिता पुत्र की मौत से परिवार में मातम पसरा है। उनका रो- रोकर बुरा हाल है। आसपास में भी सन्नाटा पसरा है।
दूसरी घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र में जोड़ा पुल के पास हुई। जहां दो बाइक आपस में टकरा गई। दोनों गाडिय़ों पर पांच लोग सवार थे। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें शिव सिंह के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है। शिव सिंह ग्राम खम्हरिया थाना बलौदा का रहने वाला था। कैटरर्स का काम करता था। कोरबा से काम करके मंगलवार को बाइक से घर लौट रहा था।
उसके साथ एक और युवक बाइक पर सवार थे। जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक सवार था, जो कनबेरी की ओर से कोरबा तरफ जा रहा था। दूसरी बाइक पर सवार युवक की भी मौत हो गई है। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है। दोनों मामलों में केस दर्ज कर कोरबा पुलिस जांच कर रही है। इस दुर्घटना का कारण भी दो गाडिय़ों की तेज रफ्तार बताई जा रही है। रफ्तार अधिक होने से बाइक चालक खुद को संभाल नहीं सके।