12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरबा में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत 3 घायल

Road Accident News: कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Love Sonkar

Aug 12, 2026

Road Accident

कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत (Photo Patrika)

Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाली थाना क्षेत्र के चैतमा स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बाइक पर सवार थे तीन लोग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे। चैतमा के पास पहुंचते ही बाइक की सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक के कई हिस्से सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे में बाइक सवार दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर सवार तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

कार में सवार दो लोग भी घायल

इस दुर्घटना में कार में सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कार में एक महिला मरीज भी सवार थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार सवार रायपुर से इलाज कराकर मनेन्द्रगढ़ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान चैतमा के पास कार की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार भी क्षतिग्रस्त हुई है और उसमें सवार दोनों लोगों को चोटें आई हैं।

टक्कर के बाद सड़क पर बिखरे बाइक के टुकड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद उसके कई हिस्से टूटकर सड़क पर बिखर गए। अचानक हुए इस हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव में जुट गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर चोटों को देखते हुए तीनों घायलों को आगे के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।