4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘देखो भाई को कैसे हंसाता हूं’, कहते ही बंद हो गई 10 साल की मासूम की धड़कन, कोरबा में दुखद घटना

Korba News: कोरबा जिले में खेल-खेल में दुखद घटना हो गया। छोटे भाई को हंसाने के दौरान 10 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की…
2 min read
Google source verification
Korba news, chhattisgarh news

मृत बच्ची के माता पिता ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh News: छोटे भाई को हंसाने के लिए बड़ी बहन ने कुछ ऐसा कर लिया जिससे कि उसकी जान ही चली गई। खेल-खेल में 10 साल की बच्ची की मौत का यह मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सामने आया है। बालको थाना क्षेत्र के सतनाम नगर में घर के अंदर छोटे भाई के साथ खेलते समय बच्ची के गले में गमछा कस गया, जिससे उसका दम घुटने लगा। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी।

Korba News: परिवार में छाया मातम

जानकारी के अनुसार मूल रूप से गढ़ उपरोड़ा की रहने वाली मृत बच्ची रोमा राज अक्सर अपने छोटे भाई के साथ हंसी मजाक कर खेलती थी। इस बीच जरा सी लापरवाही ने मासूम की जान ले ली। बच्ची तीसरी क्लास में पढ़ाई करती थी, वहीं स्कूल से आने के बाद दिनभर अपने छोटे भाई के साथ खेलती। लेकिन सोमवार को यह हंसी दुखद घटना में बदल गई। परिजनों ने बताया कि खेल के दौरान रोमा ने गमछे को ऊपर बांधकर उसमें सिर डालने की कोशिश की। जिसके चलते गमछे में गला फंसने से उसकी मौत हो गई।

नजर पड़ी तब हो चुकी थी देर

जब तक परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो उसे बचाने पहुंचे, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह पहले भी छोटे भाई को हंसाने के लिए इसी तरह मजाक किया करती थी। लेकिन इस बार गमछा अचानक उसके गले में कस गया और उसका दम घुटने लगा।

पुलिस जांच में जुटी

10 साल की मासूम बच्ची की मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। बालको थाना मामले की जांच कर रही है। हत्या, आत्महत्या या हादसा सभी पहलुओं को लेकर पुलिस पूछताछ कर मामले की विवेचना कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

कोरबा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग