28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Korba: पिता को बचाने बेटे ने लगा दी जान की बाजी, फिर भी नहीं बचा, मछली पकड़ने गए थे दोनों

Korba News: कोरबा में उफनते नाले में बहे पिता को बचाने के लिए बेटे ने जान की बाजी लगा दी। फिर भी बेटा पिता को नहीं बचा सका। पुलिस ने बताया कि दोनों मछली पकड़ने गए थे..
2 min read
Google source verification
korba News, chhattisgarh news

पुत्र संदीप ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में जारी बारिश के बीच लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही है। रायगढ़ के बाद अब कोरबा जिले में नाले में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिता पुत्र मछली पकड़ने पुलकदई नाला पहुंचे थे। इस बीच पिता उफनते नाले में बह गया। पिता को डूबते देख बेटे ने जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी। करीब आधा किलोमीटर तक तेज बहाव से जूझते हुए उसने पिता को किसी तरह किनारे तक पहुंचा भी दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहुंचने से पहले पिता ने दम तोड़ दिया।

Korba News: लगातार बारिश से नाला उफान पर

जानकारी के अनुसार श्यामनगर बस्ती निवासी राजकुमार खैरवार (45) अपने बेटे संदीप के साथ मछली पकड़ने प्रेम नगर घाट पहुंचे थे। लगातार बारिश के कारण पुलकदई नाला उफान पर था। बावजूद पिता ने किनारे खड़े होकर जाल फेंक रहे थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह सीधे उफनते नाले में जा गिरे। इधर बगल में खड़ा बेटा, पिता को बहते देख एक पल भी नहीं गंवाया और तुरंत नाले में छलांग लगा दी। बताया गया कि दोनों पानी के साथ बहते हुए घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर मैगजीन भाटा तक पहुंच गए। वहां बहाव कुछ कम होने पर संदीप किसी तरह पिता को किनारे लाने में सफल हुआ।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

इस बीच संदीप की चिख पुकार सुन अन्य लोग वहां पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इस बीच मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि जहां राजकुमार गिरे थे, वहां करीब 20 फीट गहरा पानी और चट्टानों के कारण खोहनुमा जगह बनी हुई थी।

रायगढ़ में जारी है दंपति की तलाश

सारंगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम लात नाला में कार समेत बहे व्यवसायी दंपती देवनारायण पटेल और सविता पटेल का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। रायगढ़ और बिलासपुर के बचाव दल ने सोमवार को दिनभर रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी। नाले में पानी का तेज बहाव और गहराई बचाव कार्य में बाधा बन रही है। अब शव की तलाश के लिए पंजाब से टीम बुलाई गई है।