23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Rain: बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी, इन गांवों में अलर्ट जारी

Korba Rain News: कोरबा के मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 71.67% तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने पर गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा सकता है।
2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Love Sonkar

Jul 22, 2026

Chhattisgarh Rain

कोरब मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा (Photo AI Image)

Chhattisgarh News: कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच कोरबा जिले में मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने वर्षाकाल-2026 के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि यदि जलस्तर निर्धारित सीमा तक पहुंचता है तो बांध के गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा सकता है। इसके मद्देनजर नदी किनारे बसे गांवों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

71.67 प्रतिशत तक भर चुका है जलाशय

जल संसाधन विभाग के अनुसार, वर्तमान में मिनीमाता बांगो जलाशय का जलस्तर 354.61 मीटर दर्ज किया गया है, जो इसकी कुल क्षमता का 71.67 प्रतिशत है। यदि जलस्तर बढ़कर 359.66 मीटर तक पहुंचता है, तो बांध के गेट खोलने की नौबत आ सकती है।

गेट खुलने पर हसदेव नदी में छोड़ा जाएगा पानी

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती ने बताया कि जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर बांध के गेट खोलकर नियंत्रित तरीके से हसदेव नदी में पानी छोड़ा जाएगा, ताकि बांध की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

लोगों को संपत्ति सुरक्षित स्थान पर ले जाने के निर्देश

विभाग ने हसदेव नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों, खनिज खदान संचालकों, औद्योगिक इकाइयों, ठेकेदारों और अन्य संस्थानों को अपनी चल-अचल संपत्तियां सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यदि अचानक बाढ़ की स्थिति बनती है और इससे कोई नुकसान होता है, तो इसके लिए जल संसाधन विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें। नदी और नालों के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं तथा यदि बांध के गेट खोले जाने की सूचना जारी होती है तो तत्काल सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाएं। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

इन गांवों में अलर्ट मुनादी के निर्देश

  • बांगो
  • चर्रा
  • पोड़ी उपरोड़ा
  • कोनकोना
  • लेपरा
  • टुनियाकछार
  • पाथा
  • गाड़ाघाट
  • छिनमेर
  • कछार
  • कलमीपारा
  • जूनापारा
  • तिलाईडांड
  • डुगुपारा
  • टुंगुमांड़ा
  • छिर्रापारा
  • मछलीबाटा
  • कोरियाघाट
  • धनगांव
  • डोंगाघाट
  • नरमदा
  • औराकछार
  • सोनगुड़ा
  • जेलगांव
  • झाबू
  • नवागांव
  • तिलसाभाटा
  • लोतलोता
  • स्याहीमुड़ी
  • कोडा
  • हथमार
  • झोरा
  • सिरकीकला सहित अन्य गांव शामिल हैं।