1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dam Overflow Risk: लगातार बारिश से 83% भरा बांगो बांध, तीन साल का रिकॉर्ड टूटा; 90% पर खुल सकते हैं गेट

Monsoon rainfall: कोरबा में लगातार हो रही बारिश का असर अब हसदेव बांगो बांध पर साफ दिखाई देने लगा है। बांध का जलस्तर बढ़कर कुल उपयोगी क्षमता के 83.34 फीसदी तक पहुंच गया है, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है।
2 min read
Google source verification
Heavy continuous rain

83% भरा बांगो बांध (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bango Dam: मानसून में लगातार हो रही बारिश से जलाशयों में जलस्तर बढ़ने लगा है। झमाझम बारिश के कारण छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े हसदेव बांगो बांध में भी जलस्तर तेजी से बढऩे लगा है। शुक्रवार देर शाम तक की स्थिति में बांगो बांध में निर्धारित क्षमता का 83 फीसदी जलभराव हो गया है। बांध का जलस्तर और जल भंडारण पिछले तीन वर्षों के मुकाबले सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गया है। बांगो जलाशय का जलस्तर फिलहाल 356.80 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं, इसकी उपयोगी जल भंडारण क्षमता 2412.17 मिलियन घन मीटर तक पहुंच चुका है, जो बांध की कुल उपयोगी क्षमता का 83.34 प्रतिशत है।

हसदेव बांगो बांध एक बहुउद्देशीय परियोजना है। जल संसाधन विभाग के अनुसार इस वर्ष पर्याप्त और समय पर हुई बारिश के कारण बांगो बांध में पानी की उपलब्धता बेहद शानदार बनी हुई है। इससे आने वाले दिनों में खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए प्रचुर मात्रा में पानी मिल सकेगा। साथ ही, स्थानीय स्तर पर पेयजल आपूर्ति सुचारू रहेगी। कृषि और पॉवर सेक्टर को भी बड़ा लाभ पहुंचेगा।

24 घंटे में सात सेंटीमीटर पानी

लगातार हो रही बारिश के चलते बांगों बांध में पानी का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे के दौरान बांध में सात सेंटीमीटर तक जलभराव हुआ है। बांध का जलस्तर जब 90% फीसदी से ऊपर जाता है, तभी गेट खोला जा सकता है। बताया जा रहा है कि बांध में 90 $फीसदी से अधिक जलस्तर बढऩे पर बांध के गेट खोलने की स्थिति बन सकती है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार इसी निगरानी कर रहे हैं। बांध में जलभराव को देखते हुए निचले इलाकों में मौजूद गांव और बस्तियों में बाढ़ से बचने के लिए अलर्ट किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों को भी अलर्ट मोड पर हैं।

Dam Overflow Risk: पिछले तीन वर्षों में सबसे बेहतर स्थिति

  • इस वर्ष मानसून की सक्रियता देर से जरूर हुई, लेकिन वर्तमान में जलभराव की स्थिति पिछले तीन वर्षों की तुलना में सबसे बेहतर है।
  • वर्ष 2025 (31 जुलाई): जलस्तर 355.10 मीटर और उपयोगी जल भंडारण 2147.29 एमसीक्यूएम था।
  • वर्ष 2024 (31 जुलाई): जलस्तर 349.70 मीटर और भंडारण मात्र 1413.58 एमसीक्यूएम दर्ज किया गया था।
  • वर्ष 2023 (31 जुलाई): जलस्तर 354.30 मीटर और भंडारण 2028.71 एमसीक्यूएम था।

मानसून मीटर

  • अब तक बारिश: 551.5 मिमी
  • 19 जुलाई, बारिश: 07.3 मिमी