कोरबा

CG Rape Case: होटल के कमरे में घुसकर महिला डॉक्टर से रेप की कोशिश, खिड़की से कूदकर कमरे में घुसा

CG Rape Case: महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक ने चाकू मारने की धमकी देते हुए महिला डॉक्टर का मुंह दबा दिया। इस बीच महिला ने युवक के अंगूठे को दांत से काटा और शोर मचा दिया।
less than 1 minute read
Jul 19, 2025
Man Tries to Rape Woman Doctor in Hotel Room, Entered by Jumping Through Window
Hotel Room (Photo: Patrika)

CG Rape Case: कोरबा में आईटीआई रामपुर क्षेत्र के एक होटल में ठहरी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी होटल का ही सफाई कर्मचारी निकला।

सक्ती निवासी महिला डॉक्टर कोरबा आई थीं। वह एसपी ऑफिस के सामने स्थित होटल टॉप इन टॉउन में ठहरी थी। गुरुवार रात करीब 2.30 बजे खिड़की के रास्ते कमरे में एक युवक दाखिल हुआ और महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक ने चाकू मारने की धमकी देते हुए महिला डॉक्टर का मुंह दबा दिया। इस बीच महिला ने युवक के अंगूठे को दांत से काटा और शोर मचा दिया। जिसके बाद युवक कमरे से भाग गया।

महिला डॉक्टर ने बाजू के कमरे में ठहरी दूसरी महिला डॉक्टर को अपनी आपबीती सुनाई। देर रात घटना की सूचना डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। पुलिस एक टीम मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन शुरू हुई। सीसीटीवी की जांच की गई।
घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

आरोपी राजा खड़िया (35 वर्ष) को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा की एक कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी तीन बच्चों का पिता है।

होटल टॉप इन टॉउन में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। डॉक्टर ट्रेनिंग के लिए आई थी। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक, कोरबा

Updated on:
19 Jul 2025 07:38 am
Published on:
19 Jul 2025 07:38 am