कोरीया

चिरमिरी निवासी पंकज सिंह 8 साल की मेहनत के बाद पहुंचे थे केबीसी के हॉट सीट पर, जेनेलिया-रितेश से भी की बात

KBC: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चिरमिरी निवासी पंकज सिंह (Pankaj Singh) ने शो के मधुर पल में अमिताभ बच्चन ने वीडियो कॉल पर उनकी फेवरेट एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख व रितेश देशमुख से भी बात कराई।
2 min read
KBC
Pankaj Singh in KBC with Amitabh Bachchan

बैकुंठपुर/चिरमिरी. KBC: कौन बनेगा करोड़पति सीजन-13 में 12.50 लाख रुपए जीतने वाले चिरमिरी के पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अमिताभ बच्चन से मिलकर उन्हें ऐसा लगा, जैसे उन्होंने निर्वाण प्राप्त कर लिया। शो के मधुर पल में अमिताभ बच्चन ने वीडियो कॉल पर उनकी फेवरेट एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख व रितेश देशमुख से भी बात कराई।


कौन बनेगा करोड़पति सीजन-13 में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चिरमिरी से आए 30 वर्षीय पंकज कुमार सिंह ने 12 लाख 50 हजार रुपए जीते। इस रकम से यह कंटेस्टेंट अपने घर के पास एक किराना दुकान खोलने का अपना सपना पूरा कर पाएंगे।

पंकज बीकॉम ग्रैजुएट हैं और बेरोजगार थे, लेकिन फिर उनका विजयी पल आया, जिसने उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने हौसलों की उड़ान भरने के लिए पंख दिए।


अमिताभ बच्चन से मिलकर लगा जैसे सब मिल गया
अमिताभ बच्चन से मिलने की खुशी जाहिर करते हुए पंकज ने कहा कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से मिलने के बाद मुझे ऐसा लगा, जैसे मैंने सबकुछ हासिल कर लिया हो, जैसे मैंने निर्वाण प्राप्त कर लिया हो। इसकी वजह यह है कि मैंने उनके सामने हॉट सीट पर बैठकर पहले ही अपने मां-बाप का सपना पूरा कर लिया है।


महसूस हुआ अपनापन
उन्होंने आगे बताया कि अमिताभ बच्चन के साथ बात करते हुए उन्हें बड़ा अपनापन महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन ने मुझसे मेरी समस्याओं के बारे में पूछा और मेरा हौसला बढ़ाया। उन्होंने मुझसे यह भी पूछा कि मैंने वो सब कैसे हासिल किया, जो एक सामान्य इंसान भी नहीं कर सकता था।

उन्होंने मुझसे कहा कि मैं किसी की बात पर ध्यान ना दूं और अपना काम जारी रखूं। उन्होंने कहा, आप अपने माता-पिता का गौरव हैं और भविष्य में भी आप अपने काम से अपने माता-पिता के गर्व का कारण बनेंगे।


रितेश-जेनेलिया देशमुख से की बात
इस शो में एक मधुर पल के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन ने पंकज कुमार की फेवरेट एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख से रूबरू होने की उनकी ख्वाहिश भी पूरी की। जेनेलिया ने अपने पति रितेश देशमुख के साथ उनसे वीडियो कॉल पर बात की और इस जोड़ी ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

Published on:
20 Sept 2021 09:09 pm
Also Read
View All
Smart Class: स्वामी आत्मानंद की तर्ज पर एमसीबी के 63 स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड से होगी पढ़ाई! शिक्षा विभाग ने शुरु की तैयारी

Koria News: 25 हजार की आबादी वाले नगर में लगाए बैनर, लिखा- मैं नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करता हूं, पहले सडक़, फिर वोट…

Koria Job Fraud: सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ठगे थे 14 लाख, आरक्षक की पत्नी समेत 2 गिरफ्तार, भाजपा मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी आरोपी

Koria News: 4.22 करोड़ की लागत से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल प्रदूषण में आएगी कमी, मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन

Koria News: हॉस्टल में 67 छात्राओं की जान पर मंडरा रहा खतरा! गिर रहा छत का प्लास्टर, पंखा चालू करते ही निकलती है चिंगारी