Train के दरवाजे पर बैठे Engineering Student की गिरकर मौत

भोपाल से अपने घर कपिलधारा आ रहा था छात्र, रीवा-चिरमिरी पैसेंजर ट्रेन में मौहारी स्टेशन के पास हुआ हादसा

less than 1 minute read
Jul 17, 2016
Train door
बिजुरी.
रीवा-चिरमिरी पैसेंजर ट्रेन से गिरकर भोपाल के इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे एक छात्र की मौत हो गई। वह अपने घर बिजुरी के कपिलधारा आ रहा था। बताया गया कि छात्र ट्रेन के दरवाजे पर बैठा था, इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।


बिजुरी कपिलधारा निवासी अभिषेक चंद पिता अनिलचंद भोपाल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीई की पढ़ाई कर रहा था। अभिषेक अपने दोस्तों के साथ भोपाल से अमरकंटक एक्सप्रेस से भोर में करीब 3.30 बजे अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा और रीवा चिरमिरी पैसेंजर में सवार हुआ। इस दौरान अभिषेक ट्रेन के दरवाजे पर बैठा था।


मौहारी स्टेशन के आगे लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित धुर्वासिन के पहले अभिषेक अचानक ट्रेन गिर गया और ओएचटी पोल से टकरा गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। साथियों ने तत्काल ट्रेन रोकवाई और अभिषेक को बचाने का का प्रयास किया, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसकी जान निकल गई थी।


अभिषेक ने 12वीं तक की पढ़ाई स्थानीय विद्यालय रामकृष्ण विवेकानंद विद्यापीठ में पूरी की थी। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकों ने बताया की अभिषेक पढाई में काफी होनहार था।
Published on:
17 Jul 2016 06:06 pm
Also Read
View All