कोरीया

स्क्रीनिंग कमेटी बोली- पत्रिका के चेंजमेकर महाभियान से निश्चित ही स्वच्छ होगी राजनीति

बैकुंठपुर विधानसभा स्क्रीनिंग कमेटी की पत्रिका कार्यालय में हुई बैठक, पत्रिका महाअभियान के चेंजमेकर रजिस्ट्रेशन की स्क्रूटनी प्रारंभ

less than 1 minute read
Screaning committee meeting

बैकुंठपुर। पत्रिका कार्यालय बैकुंठपुर में शनिवार को दोपहर 3.30 बजे विधानसभा बैकुंठपुर की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान कमेटी ने विचार-विमर्श कर राजनीति को स्वच्छ करने पत्रिका महाअभियान के चेंजमेकर पंजीयन की स्क्रूटनी का एप्रुवल दिया।


बैकुंठपुर विधानसभा स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य योगेश चंद्रा, अरविंद सिंह, आशीष सोनी, रफीक अंसारी ने विचार-विमर्श कर चेंजमेकर के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को एप्रुवल दिया।

ये भी पढ़ें

ये महिलाएं कर रही हैं ऐसा कमाल कि झारखंड के सीएम के हाथों मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

कमेटी सदस्यों का कहना है कि पत्रिका महाअभियान से राजनीति निश्चित रूप से स्वच्छ होगी। अभियान से युवा, महिला व आम नागरिकों ने अपने को राजनीति से जोड़कर बदलाव करने में रुचि दिखाई है। पहले लोग अपने को राजनीति से बिल्कुल अलग ही कर लेते थे।


आम जनता को राजनीति से जोडऩे का अच्छा प्रयास
पत्रिका महाअभियान आम जनता को राजनीति से जोडऩे का बहुत अच्छा प्रयास है। अभियान से आम जनता राजनीति से जुडऩे में रुचि दिखाई है। जिससे निश्चित रूप से राजनीति में बदलाव आएगा।
आशीष सोनी, सदस्य


साफ-सुथरी छवि के चुने जाएंगे जनप्रतिनिधि
पत्रिका महाअभियान से राजनीति से अपने को दूर रखने वाले लोग अब राजनीति से जुडऩे लगे हैं, जिससे निश्चित रूप से राजनीति स्वच्छ होगी। साथ ही साफ-सुथरी छवि वाले जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे।
अरबिंद सिंह, सदस्य


भ्रष्ट राजनेता राजनीति से होंगे बाहर
पत्रिका महाअभियान से आने वाले समय में राजनीति का शुद्धिकरण होगा और भ्रष्ट राजनेता राजनीति से बाहर हो जाएंगे। पत्रिका का यह अभियान बहुत ही सराहनीय है।
रफीक अंसारी, सदस्य


चेंजमेकर अभियान से जुड़ रहे लोग
पत्रिका महाअभियान राजनीति का शुद्धिकरण करने और आम जनता को राजनीति से जोडऩे का बहुत अच्छा प्रयास है। कई लोगों ने अभियान से जुड़कर राजनीति में आने की रुचि दिखाई और भ्रष्ट राजनेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने का संकल्प भी लिया है।
योगेश चंद्रा, सदस्य

ये भी पढ़ें

अपनी ही शहर सरकार के विरोध में खड़े हुए तो कांग्रेस में शामिल महापौर ने दी ये नसीहत
Published on:
05 May 2018 07:06 pm
Also Read
View All
Female Thieves Arrested: खूबसूरत चेहरे वाली 2 चोरनियां गिरफ्तार, दोनों हैं मां-बेटी, दुकान से पार की थी सोने-चांदी की ज्वेलरी

Indian Railway: बौरीडांड़-बैकुंठपुर डबल रेल लाइन बिछाने चोरी की रेत का उपयोग, खनिज विभाग है मौन, सिर्फ ग्रामीणों पर कार्रवाई क्यों?

Jagadguru Rambhadracharya: 22 भाषा में धाराप्रवाह बोल सकता हूं, मेरे जगद्‌गुरुत्व का परीक्षण करा लें, रामभद्राचार्य का विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को चुनौती

Fertilizer Scam Case: 68 लाख का खाद घोटाला करने वाला समिति प्रबंधक गिरफ्तार, पूछताछ में किया ये चौंकाने वाला खुलासा

Water crisis in Chirimiri: भीषण गर्मी में चिरमिरी निगम में पेयजल संकट, एक नल के भरोसे शहर के लोग, महिलाओं की हो रही फजीहत