14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये महिलाएं कर रही हैं ऐसा कमाल कि झारखंड के सीएम के हाथों मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

रांची में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित हुईं बेलखरिखा की रानी लक्ष्मी बाई ग्राम संगठन की महिलाएं

2 min read
Google source verification
National Award

Women got National award

अंबिकापुर. दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उत्कृष्ट ग्राम संगठन के राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद अंतर्गत बेलखरिखा ग्राम की महिलाओं द्वारा संचालित रानी लक्ष्मी बाई ग्राम संगठन को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह राष्ट्रीय सम्मान उन्हें रांची के स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित समारोह के दौरान केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुबर दास द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार के तहत 2 लाख रुपए नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

रानी लक्ष्मीबाई ग्राम संगठन की अध्यक्ष फरीदा बेगम, सचिव निर्मला सिंह, कोषाध्यक्ष हीरामती श्याम, सुशीला, सुलेखा यादव व आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रमोद शुक्ला द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया। कलक्टर किरण कौशल ने रानी लक्ष्मी बाई ग्राम संगठन को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि कलक्टर किरण कौशल के मार्गदर्शन में सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद अंतर्गत बेलखरिखा ग्राम की महिलाओं द्वारा रानी लक्ष्मी बाई ग्राम संगठन का संचालन किया जा रहा है। इस संगठन में 32 समूह शामिल हैं, जो सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पूरी तरह जागरूक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।

कलक्टर के निर्देशानुसार ग्राम संगठन से जुड़ीं सभी महिलाओं को नियमानुसार प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। संगठन की 170 महिलाओं द्वारा आदर्श टसर रेशम सहकारी समिति मर्यादित बेलखरिखा से जुड़ कर रेशम धागा तैयार कर अपनी आजीविका चलाई जा रही है।

1 समूह द्वारा होटल का संचालन तथा 1 समूह द्वारा किराना दुकान का संचालन किया जा रहा है। 1 समूह द्वारा हाट बाजारों में सामानों का विक्रय किया जा रहा है। समूह की 32 महिला किसानों द्वारा सुगंधित जीराफुल चावल का उत्पादन किया जा रहा है। 150 महिला किसानों द्वारा संवहनीय कृषि में जुड़कर एवं टुल बैंक का उपयोग करते हुए जैविक खेती की जा रही है।


शौचालय के उपयोग की देती हैं जानकारी
संगठन की महिलाओं द्वारा स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित शौचालय उपयोग की समीक्षा प्रत्येक ग्राम संगठन की बैठक में की जाती है। कुपोषित बच्चों के ऊपर विशेष ध्यान देकर स्कूल व आंगनबाड़ी में मध्यान्ह भोजन व पोषण आहार को ग्राम संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से गुणवत्ता की जांच की जाती है। 4 समूहों द्वारा मध्यान्ह भोजन व पोषण आहार का कार्य किया जा रहा है, जिसकी समीक्षा प्रत्येक माह ग्राम संगठन के बैठक में की जाती है।


बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग