कोटा

Crime News: गांव में हैंडपंप पर पानी भरते समय पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर नृशंस हत्या, जानिए पूरा मामला

मोहलाल हैंडपंप पर पानी भरने लगे तो पीछे से उस पर कुल्हाड़ी के वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026
जानकारी लेते अधिकारी व मृतक मोहनलाल की फाइल फोटो

इटावा (कोटा). थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव में हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान 70 वर्षीय वृद्ध की कुल्हाड़ी मारकर नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद परिजन वृद्ध को लेकर इटावा उप जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी अजीतसिंह चौधरी ने बताया कि मृतक के भतीजे चंद्रमोहन ने रिपोर्ट दी कि उसके बड़े पापा मोहनलाल (70) किसी के खेत पर रामपुरिया नहर के पास रखवाली करने जाते थे।

ये भी पढ़ें

Jodhpur: 21 साल का युवक, अकाउंट में 9.20 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन, पुलिस ने 19 सिम और 9 डेबिट-क्रेडिट कार्ड के साथ पकड़ा

रोजाना की तरह रविवार को भी गए थे। इस दौरान रामपुरिया निवासी सुरेन्द्र पुत्र तुलसीराम मीना से उनकी कहासुनी हो गई। जब वे हैंडपंप पर पानी भरने लगे तो पीछे से उसने कुल्हाड़ी के वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई।

कोई पुरानी रंजिश नहीं थी

सूचना पर हम लोग घटना स्थल पहुंचे और चिकित्सालय लेकर गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुरेन्द्र और उसके परिवार से उनकी कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। हैंडपंप पर ताऊजी पानी भर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने हमला कर दिया। मृतक के एक पुत्री थी जिसका विवाह हो चुका है।

डीएसपी ने घटना की जानकारी ली

जानकारी मिलने के बाद डीएसपी ओमप्रकाश सरावग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

LPG Gas Booking New Rule: गैस सिलेंडर बुकिंग का बदला नियम, अब इतने दिन बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर

Published on:
09 Mar 2026 12:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर