कोटा

कोटा में भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मोत्सव पर किसी ने लिया नेत्रदान का संकल्प तो किसी ने किया रक्तदान

कोटा . भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया।

2 min read
Dec 26, 2017

भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से शहर में कई आयोजन किए गए। वक्ताओं ने वाजपेयी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
भाजपा के उद्योग नगर मण्डल की ओर से कंसुआ शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक भवानीसिंह राजावत ने कहा कि वाजपेयी प्रखर वक्ता, दृढ़ निश्चयी और साहसी व्यक्तित्व के धनी पुरुष हैं। कार्यक्रम में बच्चू सिंह, रघुराज सिंह जादौन सहित 50 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम को शहर अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय, उप महापौर सुनीता व्यास, महामंत्री अरविंद सिसौदिया, जगदीश जिंदल, मंडल अध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल आदि ने सम्बोधित किया।

ये भी पढ़ें

रात के अंधेरे में बेहद खौफनाक हैं कोटा की ये सड़कें, कदम-कदम पर बिछा मौत का जाल

भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ की ओर से इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र में प्रकोष्ठ के संभागीय प्रभारी प्रकाश जैन दीपपुरा के नेतृत्व में केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। स्टेशन मण्डल अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी केक काट कर मनाया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जीतेन्द्र चौधरी, जिला मंत्री अशोक जैन, स्टेशन मण्डल अध्यक्ष सत्यप्रकाश लोधा, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मासूक अली आदि मौजूद थे। बापू कालोनी में रक्तदान शिविर लगाया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से वाजपेयी का जन्मदिन मनाया।

प्रदेश मंत्री मोर्चा नईम पठान, जिला प्रभारी आरिफ नागरा, गुमानपुरा व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा, हज कमेटी कोटा के चेयरमैन जहीर अहमद शहर, जिला उपाध्यक्ष अली असगर अली आदि मौजूद थे। सक्षम संस्था की ओर से एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर संस्था के डॉ. अरविंद सक्सेना ने सदस्यों व स्टूडेंट्स को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर निदेशक मनोज शर्मा, उनकी पत्नी रुचि शर्मा व अन्य विद्यार्थियों ने नेत्रदान का संकल्प लिया।

331 यूनिट रक्तदान
रविन्द्रसिंह निर्भय सेवा संस्था की ओर से इस मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य संगठनों के लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में 331 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में सांसद ओम बिरला, विधायक संदीप शर्मा, शहर भाजपा अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, महामंत्री अरविंद सिसोदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

अन्नदाता के आंसू: खून जमा देने वाली सर्दी में सिंचाई कर रहे किसान की मौत
Updated on:
26 Dec 2017 11:29 pm
Published on:
26 Dec 2017 05:58 pm
Also Read
View All