25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात के अंधेरे में बेहद खौफनाक हैं कोटा की ये सड़कें, कदम-कदम पर बिछा मौत का जाल

शहर में दिन में रोड लाइटें जलती और रात को बंद रहती है। प्रमुख मार्ग अंधेरे में डूबे हैं, जहां हादसा या आपराधिक वारदात का डर रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 26 Dec 2017, 11:20 AM IST

Dark on the Road

शहर के कई प्रमुख मार्ग रोड लाइटें नहीं जलने के कारण रात को अंधेरे में डूबे जाते हैं। यह समस्या लंबे समय से बरकरार है। अधिकारियों को इन मार्गों पर कोई आपराधिक घटना या हादसा होने का इंतजार है। शहर के डीसीएम क्षेत्र में इन्द्रागांधी नगर मेन रोड, प्रेम नगर मुख्य रोड, डीसीएम हनुमान मंदिर, तेजाजी का चौक, डीसीएम फ्लाई ओवर, प्रेम नगर द्वितीय, बजरंग नगर स्थित स्टील ब्रिज से 80 फीट रोड, एसपी ऑफिस से आर्मी रोड, माला फाटक ओवर ब्रिज, माला फाटक से स्टेशन रोड, बोरखेड़ा से रेलवे हॉस्पिटल रोड आदि प्रभावित मार्ग हैं।

Read More: द रोड ऑफ डेथ, यहां पहुंचते ही ड्राइवरों की बढ़ जाती है हार्टबीट, कदम-कदम पर खड़ी है मौत


शिकायत पर भी समाधान नहीं
बजरंग नगर निवासी महेश कुमार मोदी ने बताया कि करीब 20 दिन से स्टील ब्रिज से 80 फीट रोड तक केनाल के साथ वाले रोड की रोड लाइटें बंद है। यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। आसपास के लोग रात को घूमने भी निकलते हैं, लेकिन इस समय यहां से जाने में रात को डर लगने लगा है। इसकी शिकायत यूआईटी में कर दी, लेकिन समस्या निस्तारण नहीं हुआ।

Read More: अन्नदाता के आंसू: खून जमा देने वाली सर्दी में सिंचाई कर रहे किसान की मौत

डीसीएम निवासी विनोद बुर्ट का कहना है कि कई बार अधिकारियों व यूआईटी में शिकायत दी है। गांधी कॉलोनी निवासी एडवोकेट सलीम खान व लाला भाई ने बताया कि माला फाटक ओवर ब्रिज की लाइटें करीब 3 माह से खराब पड़ी हैं। यहां भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। रोड लाइट नहीं जलने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

Read More: Human Story: बेटियों की पढ़ाई में रुकावट बना पैसा तो ढाल बन खड़ी हो गई निसा

हादसा या वारदात का डर
शहर की प्रमुख सड़कों पर रात को घना अंधेरा रहता है। सड़कें सूनी रहती है। आपराधिक प्रवृति के लोग वारदात की फिराक में यहां जमे रहते हैं। इन इलाकों में पुलिस गश्त भी नहीं होती। इसी का फायदा उठाकर अपराधी वारदात को अंजाम देते हैं। इसके अलावा सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो रहे हैं। दिखाई नहीं देने की वजह से वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाता है। जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत से अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग