25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्नदाता के आंसू: खून जमा देने वाली सर्दी में सिंचाई कर रहे किसान की मौत

झालरापाटन सदर थाना क्षेत्र के गांव पृथ्याखेड़ी में रविवार रात खेत पर सिंचाई करते समय तेज सर्दी के कारण एक किसान की मृत्यु हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 26 Dec 2017, 9:50 AM IST

farmer's Death

झालरापाटन. झालरापाटन सदर थाना क्षेत्र के गांव पृथ्याखेड़ी में रविवार रात खेत पर सिंचाई करते समय तेज सर्दी के कारण एक किसान की मृत्यु हो गई। सदर थाना प्रभारी संजय प्रसाद मीणा ने बताया कि पृथ्याखेड़ी निवासी शिवलाल धाकड़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात को उसके साथ उसका भाई कालूलाल धाकड़ (28) खेत में गेहूं की फसल में सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान तेज सर्दी के कारण उसके शरीर में अकडऩ आने के साथ ही मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया।

Read More: वैरी स्मार्ट: कोटा के चोर खाते हैं काजू-बादाम, तेल के पीपे तक नहीं छोड़ते, व्यापारि बोले-कुछ कीजिए एसपी साहब


दूसरी मौत...
23 नवम्बर को मोड़क स्टेशन क्षेत्र की पीपल्दा पंचायत के ईश्वरपुरा गांव के किसान लालचन्द मेघवाल (40) की रात में फसल में पिलाई के दौरान मौत हो गई थी।


पत्रिका ने पहले ही चेताया
किसानों को सिंचाई के लिए रात में ही बिजली मिलती है। पत्रिका ने किसानों की इस पीड़ा को प्रमुखता से उजागर किया था। सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया।

Read More: Human Story: बेटियों की पढ़ाई में रुकावट बना पैसा तो ढाल बन खड़ी हो गई निसा

किसान महापंचायत के अध्यक्ष रामपाल जाट ने बताया कि किसान सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। सरकार पहले शहरों-उद्योगों को बिजली देती है, किसान का ध्यान बाद में आता है। किसान के साथ यह सौतेला व्यवहार है। राजस्थान विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक आरजी गुप्ता ने कहा कि सिंचाई के लिए तो 25 साल से रात में ही बिजली दी जाती रही है। इसमें बदलाव की जरूरत ही नहीं पड़ी।


फतेहपुर में पारा 1.8 डिग्री
सीकर के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र में न्यूनतम तापमान फिर गिरा और 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दिन के पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 24.5 डिग्री रहा। जयपुर में रात का पारा आंशिक बढ़कर 10.3 और दिन का 25.2 डिग्री दर्ज हुआ। जोधपुर संभाग में रात को कड़ाके की सर्दी और दिन में तपिश रही। वहां न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री रहा, जो दोपहर होते-होते 27.6 पर आ गया।

Read More: हाइवे पर ट्रक चालकों में था जिन RTO के लुटेरों खौफ, उन दो SI समेत सात पर चढ़ा शिकंजा

पर्वतीय स्थल माउंट आबू में पारा 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चूरू और सीकर सर्वाधिक ठंडे स्थानों में रहे। चूरू में 5.0 और श्रीगंगानगर में 5.4 डिग्री न्यूनतम पारा रहा। मौसस विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जैसलमेर और बाड़मेर सहित सरहदी इलाकों में भी रात में जाड़ा बना रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 9.8 और बाड़मेर में 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। श्रीगंगानगर में 5.4, चितौडगढ़ में 6, अलवर में 6.2 और बीकानेर में 8.7 डिग्री की सर्दी रही।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग