कोटा

गहलोत-पायलट के बाद नंबर 3 पर है राजस्थान का ये सबसे युवा मंत्री..

गहलोत भले ही वसुंधरा राजे से सत्ता हथियाने में कामयाब हो गए हों लेकिन...

less than 1 minute read
Dec 25, 2018
गहलोत-पायलट के बाद नंबर 3 पर है राजस्थान का ये सबसे युवा मंत्री..

कोटा. अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में इस बार ज्यादातार नए चेहरों को जगह मिली है। इनमें से एक मंत्रिमंडल के सबसे युवा सदस्य और हिंडोली के विधायक अशोक चांदना भी हैं। चांदना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से ही लगाया जा सकता है कि वे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में डिप्टी सीएम सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बाद तीसरे नंबर पर आते हैं। गहलोत मंत्रिमंडल के अन्य 22 सदस्यों से वे इस मामले में काफी आगे है। अगर केवल फेसबुक की बात करें तो पायलट के जहां 23 लाख फॉलोअर है तो वहीं गहलोत के फॉलोअर्स की संख्या 19 लाख के करीबन है। चांदना की बात करें तो फेसबुक पर उनके लगभग 5 लाख फॉलोअर्स हैं।

खाचरिवास और भाया भी है लोकप्रिय
सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में चांदना के बाद जयपुर के बड़े नेता और कैबिनट मंत्री प्रतापसिंह खाचरिवास का नाम आता है। फेसबुक पर खाचरिवास को फॉलो करने वालो की संख्या 4 लाख 68 हजार है। इस मामले में हाड़ौती के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया भी ज्यादा पीछे नहीं है। भाया के अधिकारिक पेज पर तकरीबन 3 लाख लोग जुड़े हुए हैं।


सोशल मीडिया पर राजे का राज
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भले ही वसुंधरा राजे से सत्ता हथियाने में कामयाब हो गए हों लेकिन सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में गहलोत राजे के आसपास भी नहीं है। गहलोत के 19 फॉलोअर्स के मुकाबले राजे को फॉलो करने वालों की संख्या 94 लाख से ज्यादा है।

Published on:
25 Dec 2018 07:23 pm
Also Read
View All