18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रनर्स कॉन्क्लेव में सम्मानित किया

कोटा

image

Newsdesk

Aug 18, 2026

Rajasthan

बूंदी. कोटा में आयोजित रनर्स कॉन्क्लेव में कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ के एथलीट्स एवं रनिंग से जुड़े खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बूंदी के फिटनेस प्रमोटर शक्ति तोषनीवाल को रनिंग एवं साइक्लिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शक्ति लंबे समय से रनिंग और साइक्लिंग के माध्यम से युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। वे विभिन्न मैराथन, रनिंग एवं साइक्लिंग आयोजनों में बूंदी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका उद्देश्य युवाओं को नियमित व्यायाम, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।