18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंद्रदेव को मनाने के लिए किया हवन यज्ञ

कोटा

image

Newsdesk

Aug 18, 2026

Rajasthan

नमाना. बरसात की मनोकामना को लेकर कस्बे के लोगों ने सोमवार को लाड़ेश्वर शिव मंदिर पर हवन यज्ञ से रूठे इंद्रदेव को मनाने का प्रयास किया। इस बार मानसून सत्र में पिछले दो माह से बरसात नहीं आने के चलते क्षेत्र के लोग व किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि इंद्रदेव की कृपा अभी तक नहीं हुई है, जिसके चलते अब फैसले खेतों में सूखने लगी है। इस बार पिछले दो माह में एक दिन भी ऐसी लगातार बरसात नहीं हुई, जिससे नदी नालों में पानी आए बरसात नहीं होने से नलकूप व कुएं भी हांफने लगे हैं। क्षेत्र में अधिकांश किसान ने धान की फसल की रोपाई की है, जिसमें पानी की अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन बरसात नहीं होने से धान की फसल खेत में ही सूखने लगी है वहीं खेत में दरारें पड़ने लगी है। नमाना क्षेत्र नहरी क्षेत्र नहीं होने के चलते किसानों को धान की फसल बचाने में अब बहुत कठिनाई हो रही है। हालांकि इस बार बरसात कम होने से गुवार गरड़दा के किसानों ने आधे से भी कम जमीन पर धान की रोपाई की है, उसे बचाना भी अब मुश्किल हो रहा है। बरसात की मनोकामना को लेकर कस्बे के लोग सोमवार सुबह से ही शिव मंदिर पर पहुंच गए, जहां उन्होंने इंद्रदेव को मनाने के लिए हवन यज्ञ शुरू किया। अभी तक बरसात उतनी मात्रा में नहीं हुई है, जितनी होनी चाहिए थी। बरसात की कामना को लेकर महिलाएं भी रोज अलग-अलग मंदिरों में जाकर भजन कीर्तन कर रही हैं, लेकिन फिर रूठे भी इंद्रदेव मानने का नाम नहीं ले रहे हैं।