18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

कोटा

image

Newsdesk

Aug 18, 2026

Rajasthan

युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित
बाघेर. महाविद्यालय विद्यार्थियों के लिए आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरक संवाद हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारां विभाग संपर्क प्रमुख सुनील गुप्ता ने कहा कि भारत केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि हजारों वर्षों से विकसित होती आई संस्कृति, चिंतन और ज्ञान परंपरा का नाम है। उन्होंने युवाओं से कहा कि इतिहास को केवल परीक्षा के लिए पढ़ना पर्याप्त नहीं है, यह हमें पूर्व की उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर वर्तमान की चुनौतियों का सामना करना सिखाता है। संचालन सह खंड कार्यवाह बद्री लाल नागर ने किया।