कोटा

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण आवश्यक

Jul 25, 2026
Rajasthan

हरयाळो राजस्थान अभियान
बड़ाखेड़ा.कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर में खाली पड़ी भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इसके साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कस्बे के सार्वजनिक स्थानों पर भी पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जानकारी अनुसार अभियान के दौरान एक साथ 100 पौधों का रोपण किया गया। विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आशा मीणा, रूपचंद मीणा, छीतर लाल प्रजापत, लटूर लाल मीणा, प्रमिला मीणा, दयाराम मीणा, गिरिराज नैनिवाल एवं महावीर मीणा सहित विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लेते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Updated on:
25 Jul 2026 06:01 am
Published on:
25 Jul 2026 06:01 am