25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मऊ बालाजी पर आज विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

कोटा

image

Newsdesk

Jul 25, 2026

Rajasthan

Bमऊ.B क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था के केन्द्र मऊ बालाजी धाम पर शनिवार को साप्ताहिक सुन्दरकांड की नवीं वर्षगांठ हर्षोल्लास से समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। समारोह के आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां रामधुन मंडली द्वारा लगभग पूरी करली गई है। सुन्दरकांड की नवीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में रामधुन मंडली के कार्यक्रमों के अध्यक्ष भूपेन्द्र मीना एवं पदाधिकारी पीयुष जैन,शिव प्रकाश पारेता,गोलू शर्मा आदि ने बताया कि वर्षगांठ के अवसर इस दिन व्यंकटेश्वर बालाजी महाराज की प्रतिमा का विशेष श्रंृगार किया जाएगा। बालाजी के प्रांगण की भी विशेष सजावट की जाएगी। दोपहर बाद कन्याभोज का कार्यक्रम होगा। इसी दिन रात्रि को आठ बजे से मऊ बालाजी धार्मिक स्थल पर भव्य संगीतमय सुन्दरकांड का आयोजन व रात्रि में भक्ति संगीत का कार्यक्रम होगा।