25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाखेरी में किसान पर जंगली सुअर ने हमला किया

कोटा

image

Newsdesk

Jul 25, 2026

Rajasthan

लाखेरी. क्षेत्र की सखावदा ग्राम पंचायत के भावपुरा गांव में शुक्रवार अल सुबह एक किसान पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में किसान का एक हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जानकारी के अनुसार भावपुरा निवासी धर्मराज गुर्जर (40) पुत्र गंगाधर गुर्जर तड़के अपने खेत पर बने मकान से शौच के लिए गया था। इसी दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के समीप झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से धर्मराज जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद सुअर ने उनके हाथ पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी बीच आसपास घूम रहे श्वान भौंकते हुए मौके पर पहुंच गए। कुत्तों को देखकर जंगली सुअर वहां से भाग निकला। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल किसान को तत्काल लाखेरी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉ. रोहित ताश एवं अन्य चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।