कोटा

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: उज्जैन से लौट रही कार ट्रक में घुसी, चार की मौके पर मौत

Rajasthan Road Accident : कोटा जिले के चेचट क्षेत्र में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Feb 22, 2026
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा: फोटो पत्रिका

कोटा जिले के चेचट क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी थे और मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लौट रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार पीछे से आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें

पति को छोड़कर लिव-इन में रह रही थी पत्नी, बौखलाए ससुरालवालों ने किया हमला, रोने लगी महिलाएं, VIDEO वायरल

सूचना मिलते ही चेचट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।

चेचट पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है तथा परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: शादी में ढोल बजाते आया हार्ट अटैक, हुई मौत

Updated on:
22 Feb 2026 04:16 pm
Published on:
22 Feb 2026 04:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर