कोटा

OMG! कोटा निगम की मशीन 20 फीट पर ही दे गई जवाब, डेढ़ घंटे तक सर्दी में छूटे पसीने, अटकी सांसे

कोटा. नगर निगम की हाइड्रोलिक मशीन से 20 फीट ऊंचाई पर अटक गई।
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2017, 10:24 AM IST
हाइड्रोलिक मशीन से 20 फीट ऊंचाई पर अटक गई

रायपुरा चौराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट ठीक करने के लिए बुधवार शाम को लाइनमैन व फायरमैन नगर निगम की हाइड्रोलिक मशीन से 20 फीट ऊंचाई तक चले तो गए लेकिन लाइट ठीक करने के बाद तकनीकी खराबी से मशीन नीचे नहीं आ सकी। इसे ठीक करने के लिए जयपुर से तकनीकी टीम बुलाई गई। लेकिन देर रात तक वह ठीक नहीं हो सकी थी। निगम की रेस्क्यू टीम ने दूसरी क्रेन की मदद से लाइनमैन व फायरमैन को नीचे उतरा लिया था।

अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि रायपुरा चौराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट ठीक करने के लिए नगर विकास न्यास के अधिकारियों व संवेदकों ने निगम की हाईड्रोलिक मशीन मंगवाई थी। उसमें बैठकर कार्मिक शाम 5 बजे करीब 20 फीट ऊंचाई तक गए। उसमें फायरमैन समेत तीन जने थे। लाइट ठीक करने के बाद जब मशीन को नीचे लाने का प्रयास किया तो वह अटक गई। इससे कार्मिक ऊपर ही अटक गए। इसके बाद निगम से दूसरी हाइड्रा क्रेन मंगवाकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद तीनों जनों को नीचे उतारा। वहीं मशीन को ठीक करने के लिए जयपुर से तकनीकी टीम बुलवाई गई। रात 12 बजे तक टीम कोटा नहीं पहुंच पाई थी। इधर, मशीन ऊपर ही अटकने से उसे देखने वालों का चौराहे पर तांता लग गया।

Read More: राजस्थान के इस अस्पताल में स्ट्रेचर का काम करते हैं तीमारदारों के कंधे, और जिनका है यह काम वो लेते 100 रूपए

जवाहर नगर में गरजा बुलडोजर
नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने बुधवार को जवाहर नगर नाले के पास अतिक्रमण हटाया। न्यास के पटवारी सत्यनारायण कटारिया ने बताया कि नाले के पास कुछ लोगों ने थडिय़ां लगाकर अतिक्रमण कर रखा था। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने न्यास में की थी। इस पर दस्ते को मौके पर भेजा। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन दस्ते में शामिल सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पीछे कर कार्रवाई जारी रखी। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की मुनादी भी की गई।

Updated on:
28 Dec 2017, 10:24 AM IST
Published on: