कोटा

सीवी गार्डन में मॉर्निंग वॉक कर रही पूर्व महापौर पर बंदरों ने किया हमला

नयापुरा स्थित छत्र विलास (सीवी) गार्डन में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने गई पूर्व महापौर डॉ. रत्ना जैन पर बंदरों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक बंदर ने उनके पैर में काट लिया। वह बमुश्किल बंदरों से बचकर एमबीएस चिकित्सालय पहुंची और रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। पूर्व महापौर ने निगम अधिकारियों पर लापरवाही का […]

2 min read
Mar 26, 2026
Monkeys attack former mayor Of Kota

नयापुरा स्थित छत्र विलास (सीवी) गार्डन में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने गई पूर्व महापौर डॉ. रत्ना जैन पर बंदरों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक बंदर ने उनके पैर में काट लिया। वह बमुश्किल बंदरों से बचकर एमबीएस चिकित्सालय पहुंची और रेबीज का इंजेक्शन लगवाया।

पूर्व महापौर ने निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते कहा कि अधिकारियों को जनता को राहत देने के लिए फील्ड में जाकर काम करना चाहिए।डॉ. जैन ने बताया कि वह गुरुवार सुबह सीवी गार्डन में मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान एक युवक थैली में कुछ सामान लेकर गार्डन में आया।

इस पर बंदर उसकी ओर लपके तो वह उनसे कुछ दूरी पर थैली फेंककर भाग निकला। इससे बंदरों ने थैली पर झपटने के साथ ही उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान एक बंदर ने उन्हें काट लिया। वहां मौजूद लोगों ने बंदरों को भगाया। इसके बाद वे एमबीएस चिकित्सालय पहुंची और रेबीज का इंजेक्शन लगवाया।

शहर में श्वान, गोवंश व बंदरों से लोग परेशान

पूर्व महापौर डॉ. जैन ने कहा कि शहर के लोग गलियों में घूमते श्वानों, गोवंश और बंदरों से परेशान हैं। शहर में हर रोज लोग इनका शिकार हो रहे हैं, लेकिन निगम अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। ऐसे में शहरवासियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

शहर में बढ़ते मच्छर भी बनेंगे परेशानी

उन्होंने कहा कि शहर में मच्छर भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में इनकी रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन इनकी रोकथाम के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसा नहीं होने से शहर में मच्छरजनित बीमारियां फैलेंगी।

फील्ड में जाएं अधिकारी

उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारी दफ्तरों में बैठकर काम कर रहे हैं। उन्हें और कमिश्नर को फील्ड में जाकर काम करना चाहिए। फील्ड में जाने से उन्हें जनता की समस्याओं का पता लगेगा और वे बेहतर निस्तारण कर पाएंगे।

Published on:
26 Mar 2026 08:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर