कोटा

Republic Day 2026 : राजस्थान के 2 स्ट्रीट वेंडर्स दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में होंगे शामिल, क्यों मिला ये सम्मान जानकर चौंक जाएंगे

Republic Day 2026 : नई दिल्ली में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में पीएम स्वनिधि योजना के राजस्थान के कोटा के दो लाभार्थियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। ये दोनों पीतांबर और घनश्याम विशिष्ट 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में सम्मिलित होंगे।
2 min read
Jan 23, 2026
PM SVANidhi scheme Rajasthan Two Beneficiaries Street vendors participate in Delhi Republic Day parade You surprised to know why meet this honor
कोटा निगम आयुक्त के साथ दोनों स्ट्रीट वेंडर। फोटो पत्रिका

Republic Day 2026 : नई दिल्ली में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में कोटा निवासी पीएम स्वनिधि योजना के दो लाभार्थियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। यह दोनों स्ट्रीट वेंडर्स 25 जनवरी को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ परिचर्चा में भाग लेंगे और 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में भी सम्मिलित होंगे।

नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि खेड़ली फाटक निवासी पीतांबर ने साइकिल मरम्मत और लैंडमार्क कॉलोनी निवासी घनश्याम कुशवाह ने फास्टफूड व्यवसाय के लिए वर्ष 2020 में पहली बार पीएम स्वनिधि योजना से ऋण लिया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी किस्त का 20 हजार रुपए और तीसरी किस्त का 50 हजार रुपए का भी ऋण लिया। इस ऋण ने उनको अपने व्यवसाय को बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने में काफी मदद की।

पीताम्बर और घनश्याम कुशवाह 24 से 26 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे 25 जनवरी को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित परिचर्चा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ सहभागिता करेंगे, जबकि 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

राजस्थान के दोनों स्ट्रीट वेंडर कोटा से

आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए देश से कुल 49 स्ट्रीट वेंडर्स का चयन किया गया है। इनमें से दो राजस्थान से हैं और दोनों ही स्ट्रीट वेंडर कोटा से हैं। पीएम स्वनिधि योजना के जिला प्रबंधक संदीप जोशी नोडल अधिकारी के रूप में शामिल होंगे।

पीएम स्वनिधि में प्रदेश में कोटा अव्वल

आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि नगर निगम कोटा पीएम स्वनिधि योजना में ऋण वितरण के मामले में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर है। अब तक 16,793 स्ट्रीट वेंडर्स को योजना से लाभान्वित करते हुए 35 करोड़ 16 लाख रुपए का ऋण वितरित किया जा चुका है, जिससे शहरी गरीबों और स्ट्रीट वेंडर्स की आजीविका को मजबूती मिली है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

Updated on:
23 Jan 2026 02:33 pm
Published on:
23 Jan 2026 02:33 pm