जागरूक रहें, गलत स्पर्श को स्वीकार नहीं करें
Also Read
View All 
मांगरोल. नाग पंचमी के अवसर पर चौरसिया समाज मांगरोल द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नाना देवी मातेश्वरी की आरती कर पूजन पश्चात बैठक की गई जिसमें समाज के बुद्धिजीवों ने समाज के उत्थान के लिए अपने विचार प्रकट किए। उसके पश्चात सर्वसम्मति से चौरसिया समाज अध्यक्ष पद पर हिमांशु चौरसिया को नियुक्त किया गया। साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष गणेश चौरसिया महामंत्री, घनश्याम चौरसिया कोषाध्यक्ष, शांतिलाल चौरसिया को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नंदकिशोर चौरसिया, दीपचंद चौरसिया, छीतरलाल, रमेश चंद, चंद्र प्रकाश, हेमराज चौरसिया, हंसराज चौरसिया, अशोक, सत्यनारायण, धर्मेंद्र, सुरेंद्र चौरसिया, प्रेमचंद चौरसिया, देवेंद्र, प्रदीप सहित दर्जनों परिवार के मुखिया शामिल रहे।