
लाखेरी. विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड इंद्रगढ़ की ओर से राधा-कृष्ण मंदिर में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड मंत्री ऋतुराज सुमन ने की। जिला प्रवास के तहत समरसता प्रमुख नंदकिशोर सैनी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। संत बाबा विश्वामित्र दास एवं बाबा रघुवीर दास के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को लेकर विचार रखे गए।
इस अवसर पर स्वयंसेवक कुलदीप शर्मा, राकेश झांझोट, प्रखंड सहसंयोजक नीरज सैनी, मीडिया प्रभारी राजेश तंवर, मिलन केंद्र प्रमुख अजय, नगर उपाध्यक्ष नीलेश बारवाल व मुकेश वैष्णव, नगर मंत्री दीनदयाल सैनी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री गर्वित शर्मा, किशन वाल्मीकि, मुकेश यादव सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत की भावना को मजबूत करने के साथ राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
Updated on:
19 Aug 2026 06:00 am
Published on:
19 Aug 2026 06:00 am
