19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान नेमीनाथ का जन्म और तप कल्याणक मनाया

कोटा

image

Newsdesk

Aug 19, 2026

Rajasthan

डाबी. दिगंबर जैन समाज डाबी की ओर से मंगलवार को 22वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री नेमीनाथ भगवान का शांतिधारा व अभिषेक किया गया।अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन लाड़ बाई, सुरेश, राजेश, विमल, सम्यक, प्रासुख एवं धनोप्या परिवार की ओर से किया गया। इस दौरान समाजजनों ने भगवान से पूरे जगत में सुख-शांति बनी रहे तथा कोई भी जीव किसी भी प्रकार से दुखी नहीं हो की प्रार्थना की।समाजजनों ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा तथा निर्वाण लडडू भी चढ़ाया जाएगा। शांतिधारा के दौरान उपसर्ग करता को पुरस्कार देकर सम्मानित किए जाने की भी घोषणा की गई।इन दौरान अशोक सेठी, प्यारचंद गोधा, लाभचंद धनोप्या, सुरेश धनोप्या, रोहित हरसौरा, लाड़ बाई, रश्मि धनोप्या, कंकु हरसौरा सहित अन्य मौजूद रहे।