कोटा

दर्दनाक हादसा: ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत, मजदूरी कर लौट रहे थे घर

Udaipur accident : उदयपुर के मांडवा थाना क्षेत्र के कोदरमाल गांव के समीप बाइक व ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Feb 18, 2026
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

कोटड़ा (उदयपुर)। मांडवा थाना क्षेत्र के कोदरमाल गांव के समीप बाइक व ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

थानाधिकारी निर्मल कुमार खत्री ने बताया कि हादसे में गांधी सरना निवासी हरीश (25) पुत्र मसरु गमार, पाडलवाड़ा निवासी शंकर (24) पुत्र सुनील खराडी और डिंगावरी निवासी मंता (23) पुत्र भूरा कसोटिया को गंभीर चोटें आई। मंता की मौके पर ही मौत हो गई।

एंबुलेंस से शंकर को उपचार के लिए कोटड़ा अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। वहीं हरीश ने कोटड़ा उप जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव कोटड़ा उप जिला चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। बुधवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे।

मजदूरी कर घर लौट रहे थे

बताया गया कि बाइक सवार युवक सुंधा माता क्षेत्र से मजदूरी कर घर कोटड़ा लौट रहे थे। मांडवा के कोदरमाल गांव के समीप एक ऑटो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। बुधवार सुबह परिजनों ने ऑटो चालक के खिलाफ थाने में में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Updated on:
18 Feb 2026 06:36 pm
Published on:
18 Feb 2026 06:36 pm