7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक में शादी समारोह में दर्दनाक हादसा: डीजे की पिकअप ने 4 बच्चों समेत 5 को कुचला, दो मासूमों की मौत

Tonk Wedding Accident: टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोल डूंगरी इलाके में बुधवार शाम शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। डीजे पर डांस कर रहे बच्चों और महिलाओं को पिकअप वाहन ने कुचल दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

टोंक

image

kamlesh sharma

Feb 18, 2026

टोंक में शादी समारोह में दर्दनाक हादसा: फोटो पत्रिका नेटवर्क

टोंक। जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोल डूंगरी इलाके में बुधवार शाम शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। डीजे पर डांस कर रहे बच्चों और महिलाओं को पिकअप वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का सआदत अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार कुलदीप (8) पुत्र रामकिशोर और दिलखुश (10) पुत्र पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अंता (34), ऊषा (8) और नेहा (7) घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

डीजे की पिकअप को रिवर्स लेने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गोल डूंगरी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे बज रहा था और लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान डीजे की पिकअप चला रहे चालक ने वाहन को आगे बढ़ाने के बजाय अचानक पीछे कर दिया, जिससे डांस कर रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। चालक को डिटेन कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आक्रोशित हो उठे और चालक की पिटाई कर दी। इस दौरान बच्चे गाड़ी के नीचे फंसे हुए थे, जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें ग्रामीण चालक को वाहन से नीचे उतारते दिखाई दे रहे हैं।

परिजनों के रो-रोकर बुरा हाल

सआदत अस्पताल की मोर्चरी में दोनों बच्चों के शव रखवाए गए हैं। अस्पताल परिसर में परिजनों के रो-रोकर बुरा हाल था। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां पलभर में शोक का माहौल छा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।