कोटा

Kota News : लग्जरी कार चंबल नदी में गिरी, सभी 9 लोग सकुशल बचाए, खाटू श्यामजी से लौट रहा था परिवार

Kota Accident: खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहा कोटा निवासी एक परिवार की लग्जरी 7-सीटर कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नदी में जा गिरी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Dec 2025, 9:51 PM IST
Feature image
फोटो पत्रिका

कोटा। नयापुरा थाना क्षेत्र में चंबल नदी की छोटी पुलिया पर मंगलवार शाम बड़ा हादसा टल गया। खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहा कोटा निवासी एक परिवार की लग्जरी 7-सीटर कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नदी में जा गिरी। गनीमत रही कि जिस स्थान पर वाहन गिरा, वहां पानी कम था, जिससे सभी 9 लोग सुरक्षित बाहर निकाल आए। घटना शाम करीब 7 बजे की है।

डीएसपी पूनम चौहान के अनुसार एक सफेद रंग की लग्जरी कार पुलिया पार करते समय अचानक असंतुलित हुई और सीधे नदी में जा गिरी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार चट्टानों के पास आंशिक रूप से पानी में डूबी हुई थी। कार में 7 महिलाएं और 2 पुरुष सवार थे। सभी खाटू श्यामजी के दर्शन कर कोटा लौट रहे थे। कार नयापुरा निवासी नरेश ओझा के परिवार की बताई गई है। उन्हें हल्की चोटें आई थीं, उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पानी केवल दो फीट, इसलिए टला बड़ा हादसा

वरिष्ठ गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि कार जिस स्थान पर गिरी वहां पानी लगभग दो फीट ही था। इसी कारण कार सवार पानी में डूबे नहीं और समय रहते बाहर निकाल लिए गए। यह वही जोन है, जहां 2022 में बारातियों की कार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। यदि पानी अधिक होता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

Updated on:
9 Dec 2025, 9:51 PM IST
Published on: