लाइफस्टाइल

काले तिल का दूध पीने से लेकर फेस पैक तक, Adah Sharma ने बताया स्किन केयर का खास तरीका

Black Milk Recipe: अभिनेत्री अदा शर्मा ने काले तिल, काजू और खजूर से बनने वाली ब्लैक मिल्क ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है। आइए जानते हैं, इसे घर पर बनाने का आसान तरीका और इसके क्या फायदे हो सकते हैं।
2 min read
• •
Oct 21, 2026
Black Milk Recipe
एक्ट्रेस अदा शर्मा द्वारा शेयर Black Milk Recipe/ (screenshot) image credit instagram/adah_ki_adah

Adah Sharma: सोशल मीडिया पर आए दिन हेल्दी और टेस्टी खाने-पीने की रेसिपी वायरल होती रहती हैं। ऐसी ही एक रेसिपी एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे ब्लैक मिल्क नाम दिया गया है। नाम सुनकर पहली बार लग सकता है कि यह कोई खास तरह का दूध है, लेकिन असल में यह काले तिल, काजू, खजूर और पानी से तैयार होने वाली एक प्लांट बेस्ड ड्रिंक है। इसका गहरा रंग काले तिल की वजह से आता है। इसे बनाने के लिए गाय या भैंस के दूध की जरूरत नहीं होती। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई इस रेसिपी को घर पर कैसे बना सकते हैं और इसमें कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं।

ब्लैक मिल्क बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • आधा कप काले तिल
  • 8 से 10 काजू
  • 2 बीज निकले हुए खजूर
  • एक चुटकी नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी

घर पर ऐसे बनाएं ब्लैक मिल्क

स्टेप 1: काले तिल भूनें

सबसे पहले गैस चालू करें और एक सूखे कढ़ाई या पैन में काले तिल डालकर धीमी आंच पर भूनें। तिल चटकने लगें तो गैस बंद कर दें। ध्यान रखें कि तिल जलने न पाएं, वरना उनका स्वाद कड़वा हो सकता है।

स्टेप 2: सभी सामग्री को पीसें

भुने हुए तिल को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इन्हें काजू के साथ ग्राइंडर में डालें। इसमें खजूर, एक चुटकी नमक और जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें, ताकि एक समान मिश्रण तैयार हो जाए।

स्टेप 3: मिश्रण को छान लें

अब तैयार मिश्रण को मलमल के साफ कपड़े या बारीक छन्नी की मदद से छान लें। कपड़े को धीरे-धीरे दबाकर निचोड़ें, ताकि तरल अलग हो जाए। कपड़े में बचे गूदे को फेंकने के बजाय अलग रख सकते हैं। इस तरह तैयार ब्लैक मिल्क को गिलास में डालकर पी सकते हैं।

ब्लैक मिल्क में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

अदा शर्मा द्वारा शेयर किए गए वीडियो के डिस्क्रिप्शन के अनुसार, काले तिल में कैल्शियम, आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट यौगिक पाए जाते हैं। 

बचे हुए पेस्ट को चेहरे पर लगाएं

अभिनेत्री अदा शर्मा ने ड्रिंक को छानने के बाद बचे हुए गूदे को चेहरे पर लगाने का सुझाव दिया है। एक्ट्रेस के बताए अनुसार, इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 7 मिनट बाद धोने से त्वचा मुलायम और चमकदार हो सकती है। ध्यान दें, अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है या आपको तिल और काजू से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखा गया है। यदि आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो इस ड्रिंक का सेवन करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरुर लें।

Updated on:
21 Oct 2026 10:31 am
Published on:
21 Oct 2026 10:21 am