
Traditional Dal Puri Recipe Hindi: साल 2026 में आर्द्रा नक्षत्र की शुरुआत हो चुकी है। सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश 22 जून 2026 को हुआ है और यह 6 जुलाई 2026 तक रहेगा। इस दौरान अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग पारंपरिक तरीके से पकवान बनाए जाते हैं। वहीं, यूपी और बिहार में इस दौरान दाल पूड़ी, खीर और सब्जी बनाने की परंपरा है। इसलिए आज की स्टोरी में 'Kabita's Kitchen' की रेसिपी के अनुसार दाल पूड़ी बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि साझा कर रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप इसे बना सकते हैं।
स्टफिंग तैयार करने के लिए:
पूरी के लिए आटा तैयार करने के लिए:
स्टेप 1 दाल पूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले कुकर में चना दाल, पानी, हल्दी और नमक डालकर 4-5 सीटी आने तक पका लें।
स्टेप 2 दाल को पकाने के बाद, कुकर से गैस निकलने दें और फिर दाल से पानी अलग करके दाल को साइड में रख लें।
स्टेप 3 अब मिक्सी में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को दरदरा पीस लें। फिर इसमें पकी हुई दाल (बिना पानी के) डालकर दरदरा पीस लें। इसके बाद इसमें भुना जीरा पाउडर डालकर सभी चीजों को मिक्सी में ही एक बार और चलाकर अच्छी तरह मिला लें।
स्टेप 4 अब पूड़ी के लिए आटा तैयार करने के लिए गेहूं के आटे में नमक और पानी मिलाकर थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें और 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
स्टेप 5 15-20 मिनट बाद आटे से छोटी लोई लेकर उसे बेलें, बीच में स्टफिंग भरें और फिर पूरी को बेल लें।
स्टेप 6 अब तैयार पूरी को गैस पर कड़ाही में तेल गरम कर पूरी की तरह छान लें।
टिप्स 1 अगर आप रात भर भीगी हुई दालों से इसे बना रहे हैं, तो इसे कुकर के बदले कड़ाही में थोड़े से तेल में तड़का लगाकर भी पका सकते हैं या कुकर में पानी कम डालें।
टिप्स 2 अगर आप इसे कम तेल वाला बनाना चाहते हैं, तो इसे पूरी की तरह तेल में छानने के बदले तवे पर पराठे की तरह भी सेंक सकते हैं।
टिप्स 3 तेल में पूरी डालने के बाद ज्यादा चलाएं नहीं, नहीं तो पूरी फट जाएगी और इसके चलते तेल जल्दी गंदा हो जाएगा।