
Arjun Tendulkar Wife: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर खुशियों की शहनाई गूंज उठी है। उनके बेटे और उभरते क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर चुके हैं। 5 मार्च को दक्षिण मुंबई में अर्जुन और सानिया चंधोक ने सात फेरे लिए। इस शादी का इंतजार फैंस को काफी समय से था। शादी में क्रिकेट के दिग्गजों से लेकर बॉलीवुड की चकाचौंध और बिजनेस वर्ल्ड के बड़े नाम शामिल हुए। लेकिन सबकी नजरें थमीं तो सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के रॉयल लुक पर, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आजकल की शादियों में जहां ज्यादातर दुल्हनें भारी-भरकम और हल्के रंगों के लहंगे पहनना पसंद करती हैं, वहीं सानिया चंधोक ने अपनी शादी के लिए एक बेहद क्लासिक और पारंपरिक लाल रंग की साड़ी चुनकर सबको हैरान कर दिया। इस साड़ी पर सितारों और मोतियों का बहुत ही बारीक काम था और इसका बॉर्डर काफी चौड़ा था जो काफी रॉयल लुक दे रहा था। सानिया ने अपनी साड़ी को सीधा पल्लू स्टाइल में कैरी किया, जो हमारी पुरानी भारतीय परंपराओं की खूबसूरती को दर्शाता है। इसके साथ उन्होंने कुंदन का भारी चोकर और प्यारा सा मांग टीका पहना था। हाथों में पारंपरिक लाल-सफेद चूड़ा और साथ में हरी कांच की चूड़ियां कमाल लग रही थीं। उनका मेकअप एकदम नैचुरल और ग्लोइंग था, जिसके साथ माथे पर सजी एक लाल बिंदी ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
वहीं दूल्हे राजा यानी अर्जुन तेंदुलकर की बात करें, तो उन्होंने भी अपनी दुल्हनिया के साथ मैचिंग करते हुए बेहद शानदार लुक अपनाया। अर्जुन ने गहरे मैरून रंग की एक इंडो-वेस्टर्न शेरवानी पहनी थी। उनकी इस शेरवानी पर चांदी के धागों से फूलों और बेलों की बहुत ही सुंदर कढ़ाई की गई थी। शेरवानी के नीचे उन्होंने सिल्क का कुर्ता और क्रीम कलर का चूड़ीदार पजामा पहना था, जो उनके पूरे लुक को काफी क्लासी और प्रभावशाली बना रहा था। अर्जुन के सादगी लुक ने फैंस का दिल जीत लिया।
यह शादी किसी फिल्म के सेट जैसी लग रही थी। सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर खुद मेहमानों का स्वागत करते नजर आए। शादी में टीम इंडिया के कई पुराने और नए खिलाड़ी, बड़े राजनेता और बॉलीवुड के सितारे पहुंचे। हर कोई नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचा। अर्जुन और सानिया की जोड़ी एक-दूसरे के साथ इतनी परफेक्ट लग रही थी कि उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
फैंस इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि इतने बड़े परिवार से होने के बावजूद अर्जुन और सानिया ने अपनी संस्कृति और परंपरा को सर्वोपरि रखा। सानिया का साड़ी लुक अब उन लड़कियों के लिए ट्रेंड बन रहा है जो अपनी शादी में कुछ अलग और यादगार पहनना चाहती हैं।