लाइफस्टाइल

मकर: 2020 में सकारात्मक उन्नति के साथ बढ़ेगा विश्वास

जनवरी में आरंभिक गतिविधियों में अस्थिरता का अनुभव करेंगे। इस मास के अन्त में अप्रत्याशित सफलता की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

less than 1 minute read
Jan 10, 2020
मकर: 2020 में सकारात्मक उन्नति के साथ बढ़ेगा विश्वास

जनवरी में आरंभिक गतिविधियों में अस्थिरता का अनुभव करेंगे। इस मास के अन्त में अप्रत्याशित सफलता की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अच्छे योग के लिए प्रयास करें। फरवरी में आर्थिक पक्ष उत्तम होने का समय है। नए वाहन की प्राप्ति का भी समय है। माता-पिता के पक्ष से निश्चिंतता रहेगी। मार्च में त्योहारी अनुभूतियां हर्षोल्लासित करेंगी। जीवन को खुलकर जीने का प्रयास करेंगे। नए साल में संकल्प मजबूत हो सकेंगे। अपना लक्ष्य तय कर प्रयास करते रहें।
अप्रेल में प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि लक्ष्य को केन्द्रगत रखेगी। विशिष्ट कार्य प्रणाली नई पहचान प्रदान करेगी। सम्बल बढ़ेगा। मई में परिवार के साथ त्योहार बिताते हुए बाहरी यात्रा का आनन्द उठाऐंगे। नई उमंगों के साथ रिश्तों में ताजगी बनाये रखेंगे। जून में अस्थिरता परेशान करेगी। मानसिक विचलन दुविधाओं में डालेगा। स्वयं को व्यस्त रखने की चेष्टा करेंगे। ध्यान देने की आवश्यता।
जुलाई में मौसमी मार का प्रभाव स्वास्थ्य पर दिखाई देगा। आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर होगा। चेतनायुक्त वातावरण का चयन करें। अगस्त में अपने ही लोगों की कुछ बातें परेशान करेंगी। धैर्य रखते हुए सम्बन्धों को साधने का प्रयास करें। थोड़े समय बाद राहत। सितम्बर में आर्थिक मानसिक चिन्तन करते हुए लाभ लेने का प्रयास करेंगे। अनजान लोगों के साथ व्यवसाय न करें।
अक्टूबर में यह परिवर्तन का समय है। समस्याओं से निजात मिलने वाला पक्षकाल रहेगा। नियोजित कार्य योजना आर्थिक प्रबलता देगी। नवम्बर में धार्मिक कार्यों पर व्यय होगा। पुरानी हुण्डी का लाभ इस माह मिलने वाला है। खर्चों पर नियंत्रण करें। दिसम्बर में विदेश से सम्बन्धित किसी कार्य योजना पर दोस्तों का सहयेाग मिल सकता है। इस तरफ देखा जा सकता है।

Published on:
10 Jan 2020 12:44 pm
Also Read
View All